..................... Gadar 2 actor Sunny Deol Juhu bungalow will not be auctioned, bank withdraws notice - Hindi Filmibeat

अब नहीं होगी गदर 2 के एक्टर Sunny Deol के जुहू बंगले की नीलामी, बैंक ने वापस लिया नोटिस

 Sunny Deol

Sunny Deol: सुपस्टार धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इस वक्त अपनी फिल्म गदर 2 की सफलता का मजा ले रहे हैं। हर तरफ सनी देओल और उनकी सुपरहिट फिल्म गदर 2 को लेकर ही चर्चा है। इसी बीच खबर आई है कि सनी देओल के मुंबई वाले बंगले की नीलामी होने जा रही है इसके लिए बैंक ने एक्टर को नोटिस भेज दिया है। अब खबर आई है कि बैंक ने अपने भेजे हुए नोटिस को वापस ले लिया है और अब सनी देओल की बंगले की नीलामी नहीं होगी।

सनी देओल के बंगले की नीलामी

दरअसल बात ऐसी है कि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सनी देओल बैंक के कर्जदार हैं और इसकी वजह से बैंक उनका एक विला बेचने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने अखबार में विज्ञापन निकाला है।

लेकिन अब सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज एक बयान में कहा कि अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले की नीलामी नोटिस वापस ले लिया गया है।

इस खबर के आते है फैंस काफी खुश हैं, जाहिर है कि इस वक्त फैंस का सनी देओल के प्रति अलग ही प्यार और उत्साह देखने को मिल रहा है। हर कोई सनी देओल के प्रति अपना सम्मान और लगाव दिखा रहा है।

फिल्म को लेकर हर तरफ छाए सनी देओल-

बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में तो छाए हुए ही हैं। उनकी फिल्म गदर-2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अब तक 336 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ कर अपनी खास जगह बनाई है। फैंस फिल्म को जमकर पसंद कर रहे हैं और तारा सिंह-सकीना की जोड़ी पर प्यार बरसा रहे हैं। फिल्म को लेकर आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सनी देओल की तारीफ की है।

Read more about: sunny deol gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X