बॉडी शेव करने वालों पर फूटा 'गदर 2' अभिनेता सनी देओल का गुस्सा, बताई अपनी स्थिति

Sunny Deol: फिल्म गदर 2 अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल इस वक्त प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं, हर दिन किसी नए शहर और नए लोगों के साथ नए इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई पहलुओं पर भी बात की है और बॉडी शेव को लेकर अपना गुस्सा भी जाहिर किया।
सनी देओल ने इंटरव्यू में उन एक्टर्स पर निशाना साधा जो अपनी बॉडी को शेव करते हैं। इस दौरान एक्टर ने कहा, बॉडी को शेव करके उन्हें लगता है कि वो 'स्टार' बन गए हैं, लेकिन मुझे तो ऐसा करने में बहुत ज्यादा शर्म आती है, जब हम अपने बॉडी शेव कर लेते हैं, लगता है कि लड़की बन गए है।"
आगे गदर 2 अभिनेता सनी देओल ने कहा कि, "लाइफ में उन्होंने कभी भी सिक्स-पैक एब्स बनाने के बारे में नहीं सोचा, क्योंकि मुझे लगता है हम लोग एक्टर हैं कोई बॉडीबिल्डर नहीं है जो ऐसा करेंगे। हम इस इंडस्ट्री में एक्टिंग के लिए ही आए है, बॉडी बिल्डिंग करने के लिए नहीं।"
सनी देओल के इस बयान ने सोशल मीडिया पर जमकर यूर्जस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दो पक्षों में लोग नजर आ रहे हैं, कुछ लोगों को लगता है सनी ने जो कहा वह सनी है परंतु कुछ ऐसे लोग भी है जो सनी देओल पर निशान साधते नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि, फिल्म गदर 2 की स्टार अटारी-वाघा बॉर्डर पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा' के नारे भी लगाए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जवानों संग मस्ती भी की। बता दें, 11 अगस्त को पर्दे पर सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज होने वाली है, फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से क्रेज देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
