..................... Gadar 2 actor Gaurav Chopra reacts on the film super success, says, I couldn't have expected more - Hindi Filmibeat

Gadar 2 के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर गौरव चोपड़ा ने दिया रिएक्शन, कहा, "बहुत खुशी है कि मेहनत रंग लाई"

gadar-2-actor-gaurav-chopra-reacts-on-the-film-super-success-says-i-couldnt-have-expected-more

Gaurav Chopra reacts on the success of Gadar 2: फिल्म गदर 2 में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर गौरव चोपड़ा ने फिल्म की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जताई है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 5 दिनों में ही 223 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

गदर 2 में गौरव चोपड़ा ने लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र रावत की भूमिका निभाई है। फिल्म के लिए मिले प्यार और प्रशंसा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "प्रोफेशनल तौर पर यह मेरे लिए एक सुनहरा दौर है। मुझे खुशी है कि मेरी कड़ी मेहनत और निर्णय लेने की क्षमता अच्छा काम कर रही है। कोविड-19 लॉकडाउन के बाद, मैंने अलग अलग तरह की भूमिकाएं करने का फैसला किया और यही वजह है दर्शकों को मुझे बच्चन पांडे और राणा नायडू में देखने का मौका मिला। वहीं, सिर्फ दर्शक ही नहीं, यहां तक कि मुझे खुद भी गदर 2 से बहुत उम्मीदें थीं और आखिरकार, यह सपना सच हो रहा है।"

सफलता की हैट्रिक मना रहे हैं गौरव चोपड़ा

उन्होंने आगे कहा, "एक कलाकार के रूप में, मैं इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकता था। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं, यह मेरे लिए सफल परियोजनाओं की हैट्रिक है और जो बात मुझे खुश करती है वह यह है कि वे सभी एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। इन सबके पीछे बहुत सारी खोज और कड़ी मेहनत लगी हुई है। गदर 2 की सफलता और गदर 2 में मेरे किरदार के लिए मुझे जो प्यार और सराहना मिली है, वह मुझे और भी बेहतर और कठिन भूमिकाएं करने के लिए प्रेरित करती है।"

खुद को चुनौती देना पसंद है

उन्होंने यह कहकर बात का अंत किया, "मुझे खुद को चुनौती देना पसंद है क्योंकि इससे मेरा सर्वश्रेष्ठ सामने आता है। इसलिए, मैं अपने दर्शकों को उनके प्यार के लिए तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं और मैं चाहता हूं कि वे मेरे अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयार रहें। मेरे दर्शक ही मेरे अभिनय का कारण हैं। सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।"

Read more about: gaurav chopra gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X