Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल को देखने उमड़े हजारों लोग, इवेंट के दौरान चोरी हो गए दर्जनों मोबाइल फोन!

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल समेत 'गदर 2' की टीम इन दिनों जोर शोर से फिल्म की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अलग अलग शहरों में फिल्म की प्रमोशनल इवेंट्स की जा रही है, जहां हजारों की भीड़ जमा होती है। ऐसे में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।
गाजियाबाद में फिल्म 'गदर-2' के प्रमोशन के दौरान दर्जनों लोगों के मोबाइल चोरी हो गए। मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि 16 से भी ज्यादा लोगों के मोबाइल चोरी हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
20 हजार लोगों की भीड़ हुई थी जमा
गौरतलब है कि, सनी देओल और अमीषा पटेल सहित पूरी टीम 6 अगस्त को इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित हैबिटेट सेंटर में गदर 2 के प्रमोशन के लिए आई हुई थी। इन्हें देखने के लिए यहां करीब 20 हजार लोग पहुंचे थे। इतनी जबरदस्त भीड़ का फायदा जेबकतरों ने उठाया और करीब 16 लोगों के मोबाइल चोरी हो गए।
अलग अलग शहरों का गदर 2 की टीम ने किया दौरा
लोगों ने इंदिरापुरम थाने में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके बाद जांच शुरु की गई है। बता दें, गाजियाबाद के अलावा फिल्म की टीम ने अमृतसर और जयपुर जैसे शहरों का भी दौरा किया, जहां लोगों ने जबरदस्त उत्साह से इनका स्वागत किया।
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 इस शुक्रवार, यानि की 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अहम किरदारों में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications