अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रीला ने फिर शेयर की बेबी की शानदार तस्वीर
हाल ही मे अभिनेता अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बने थे और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रीला ने एक बेटे को जन्म दिया था। आए दिन सोशल मीडिया पर गैब्रीला अपने बेबी की फोटो साझा करती रहती हैं और आज भी एक फोटो उन्होने साझा की है। इस फोटो में फिर से एक बार बेबी का फेस नजर नहीं आ रहा है। गैब्रीला ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है..'थकी हूं लेकिन प्यार में हूं।' ये तस्वीर इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों अर्जुन रामपाल के गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग शादी करने की भी अटकलें जोरों पर थीं,

लेकिन शादी को लेकर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि दोनो अभी भी रिलेशन में हैं लेकिन दोनो शादी कब तक करेंगें इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
अर्जुन रामपाल ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है और कई फिल्मों में उन्होने यादगार रोल निभाए हैं। आप भी देखिए एक और क्यूट तस्वीर..


Click it and Unblock the Notifications