Gabbar is Back डायलॉग्स जो याद दिला देंगे शोले!
गब्बर इज बैक फिल्म के लोगों पॉजिटिव रिस्पॉंस मिल रहा है। अक्षय कुमार के फैंस को गब्बर इज बैक फिल्म का ट्रेलर खासा पसंद आया है और फिल्म में अक्षय कुमार व श्रुति हासन की कैमिस्ट्री भी काफी अच्छी लग रही है।
हालांकि गब्बर इज बैक का गब्बर शोले फिल्म के गब्बर के बिल्कुल विपरीत है लेकिन फिर भी फिल्म के डायलॉग्स कहीं ना कहीं आपको शोले के गब्बर की याद दिला देंगे। गब्बर इज बैक का गब्बर काफी सुधरा हुआ है और उसने समाज को भी सुधारने का बीड़ा उठाया हुआ है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ गब्बर इस जंग को देखने के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं। तो आइये गब्बर इज बैक ट्रेलर के कुछ सॉलिड पंचेस आपको भी याद दिलाते हैं।
"ना ये सरकारी है ना गैर कानूनी, ना ये नेता है ना टेररिस्ट काम से हीरो नाम से विलेन, ये है गब्बर"
"पचास पचास कोस दूर तक जब कोई रिश्वत लेता है तो मां कहती मत ले बेटा वरना गब्बर आ जाएगा।"
"अब गब्बर का पी डब्ल्यू डी चलेगा पावर वाला डंडा।"
"सबके कर्म सामने आएंगे वो क्या है ना कर्मा रिश्वत नहीं लेता"
"अब तेरा क्या होगा कालिया.."


Click it and Unblock the Notifications












