हर इंडियन की तरह मैं भी गब्बर की फैन हूं- श्रुति हासन
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन जल्द ही अक्षय कुमार के साथ गब्बर फिल्म में नज़र आएंगी। गब्बर इज बैक फिल्म में श्रुति हासन ने अक्षय कुमार की लेडी लव का किरदार निभाया है। हालांकि गब्बर को अक्षय कुमार की ही फिल्म कहा जा रहा है लेकिन श्रुति का कहना है कि उनका किरदार भी काफी रोचक और महत्वपूर्ण है।
श्रुति हासन से जब हमने पूछा कि क्या उन्होंने शोले फिल्म देखी है तो श्रुति का जवाब था जी हां हर इंडिन की तरह मैंने भी शोले देखी है और मैं भी गब्बर की फैन हूं। गब्बर फिल्म मेरे करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है। ये गब्बर शोले के गब्बर की तरह बुरा इंसान हीं बल्कि ये तो लोगों की मदद करता है और गलत लोगों को सजा देता है।
Gabbar trailer release- आया घूसखोरों का बाप गब्बर!
श्रुति हासन ने बताया कि अक्षय कुमार उनके पसंदीदा स्टार हैं और उनके साथ काम करके वो काफी खुश हैं और खुद को लकी महसूस कर रही हैं। श्रुति हासन और अक्षय कुमार की फिल्म गब्बर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और उम्मीद है कि ये साल की हिट फिल्मों में से एक होगी।
Gabbar is Back ट्रेलर रिव्यू- बॉक्स ऑफिस पर चलेगा अक्षय का PWD


Click it and Unblock the Notifications
