TEASER: गब्बर इज बैक..आवाज नहीं, अब देखिए अक्षय कुमार का धमाकेदार लुक
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' का टीजर कुछ नए अंदाज में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के मेकर्स कई छोटे छोटे टीजर वीडियो रिलीज कर रहे हैं, जिसे नाम दिया गया है ''पॉवर शॉट्स''। अब तक फिल्म के चार टीजर रिलीज किए गए थे, जिसमें सिर्फ अक्षय कुमार की आवाज थी। लेकिन ताजा रिलीज 2 वीडियो में आप अक्षय कुमार के धमाकेदार लुक को भी देख सकते हैं। नीचे देंखे वीडियो-
ताजा रिलीज वीडियो टीजर में अक्षय कुमार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय गब्बर के किरदार में नजर आएंगे, जो फिल्म शोले के गब्बर से बिल्कुल अलग होगा। यह गब्बर बुराई और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होगा और बुरे लोगों को मिटाने का जिम्मा उठाएगा।
टीजर में अक्षय कुमार काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, बेबी के बाद एक बार फिर हम उन्हें दमदार एक्शन सीन करते देखेंगे। पहले टीजर में अक्षय गब्बर का फेमस डॉयलोग बोलते नजर आएंगे..कि गब्बर के ताप से तुम्हें एक ही आदमी बचा सकता है..एक ही आदमी..खुद गब्बर..और फिर दिखाई देते हैं एक्शन करते अक्षय कुमार।
वहीं, दूसरे टीजर में आवाज आती है..50 50 कोस दूर जब कोई रिश्वत लेता है तो सब कहते हैं मत ले वर्ना..गब्बर आ जाएगा..और फिर यहां भी दिखाई देता है अक्षय कुमार का एक्शन अवतार। नीचे देंखे वीडियो-
कृष के निर्देशन में बन रही फिल्म गब्बर इज बैक में अक्षय कुमार समेत श्रुति हसन, करीना कपूर, सोनू सूद और प्रकाश राज मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications



