..................... G20 Summit 2023 held successfully in the country, Bollywood celebs congratulated PM Modi - Hindi Filmibeat

G20 Summit: भारत की सफलता पर झूमा बॉलीवुड, शाहरुख से लेकर अक्षय तक ने दी पीएम मोदी को बधाई

G20 Summit 2023

G20 Summit 2023: भारत देश की राजधानी दिल्ली में 'जी 20 शिखर सम्मेलन' आयोजित हुआ था। इस खास सम्मेलन के लिए दिल्ली में कई सारी व्यस्थाएं हुई, कई सारी शानदार तैयारियां की गई। इस सम्मेलन में दुनियाभर के कई सारे देशों के नेताओं ने दिल्ली आकर इसको सफल बनाया। अब सम्मेलन को लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इसको लेकर लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दे रहे हैं।

जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए कई नेता-

भारत में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के बड़े-बड़े प्रधानमंत्रियों ने शिरकत की, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के ऋषि सुनक भी शामिल हैं। 'जी 20 शिखर सम्मेलन' सफलतापूर्वक चल रहा है, जो एक बहुत बड़ी बात है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने सफल जी20 शिखर सम्मेलन 2023 का जश्न मनाया है और राष्ट्रीय राजधानी में लीडर्स समिट की मेजबानी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

सेलेब्स ने दी पीएम मोदी को बधाई-

शाहरुख के बाद अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और अनिल कपूर जैसे सितारों ने भी पीएम मोदी के 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के दृष्टिकोण की सराहना की।

शाहरुख खान ने पीएम मोदी को अपने अकाउंट ट्विटर के जरिए बधाई दी है। जहां उन्होंने लिखा, -"भारत की G20 अध्यक्षता की सफलता और दुनिया के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए राष्ट्रों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं... इसने हर भारतीय के दिल में सम्मान और गौरव की भावना पैदा की है..."

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा,-"एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। ऐतिहासिक जी20 शिखर सम्मेलन को चिह्नित करने का यह कितना शानदार तरीका है। भारत के नेतृत्व ने साबित कर दिया है वसुधैव कुटुंबकम नई विश्व व्यवस्था की वास्तविकता है। गौरवान्वित भारतीयों के रूप में, हम आज अपना सिर ऊंचा रखते हैं। धन्यवाद मोदी जी... उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें दुनिया के शीर्ष पर होने का एहसास कराया। जय हिंद, जय भारत।"

अनुपम खेर ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! जी20 भारतसमिट के सफल आयोजन के लिए भारत सरकार को और खास आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने 140 करोड़ भारतवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। आपने सादगी, नम्रता से सबको दिखाया कि कैसे अब भारत विश्व का नेतृत्व करने की भावना रखता है। दो दिवसीय कार्यक्रम इतनी गरिमा, शालीनता और सटीकता के साथ आयोजित किया गया था! हमें यह महसूस कराने के लिए धन्यवाद बहुत गर्व है। जय भारत!'"

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी नव-स्थापित भारत मंडपम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-कन्वेंशन सेंटर में हुई जी20 की 18वीं बैठक पर खुशी जताई और लिखा, "जी20.. भारत का गर्व। विश्व में सबसे आगे एक क्वांटम छलांग! भारत माता की जय।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X