MeToo: फंस गए साजिद खान और आलोक नाथ, FWICE जारी करेगा कारण बताओ नोटिस
मी टू के एक के बाद एक केस सामने आने के बाद आरोपियों को काफी ज्यादा समस्या हो रही है और अब तो कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद से अभिनेता आलोक नाथ और निर्देशक साजिद खान काफी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दरअसल द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज(FWICE) ने दोनो को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। गौरतलब है कि दोनो लोगों पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप है।
द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने कहा था कि उनके पास अभी तो जो भी नोटिस गए हैं वो कहीं ना कहीं से और उन्होने जो काम किया है उससे वो पूरी तरह से संतुष्ठ नहीं हो पा रहें है।

इसके अलावा ये भी पता चला था कि आईएफटीडीए इस सारी जानकारी से भी संतुष्ठ नहीं है। यही कारण है कि आईएफटीडीए ने कहा कि वो बिना लिंगभेद किए सभी की जांच करेगा और उसके बाद ही किसी ना किसी फैसले पहुंचेगा।
गौरतलब है कि ये फैसला इनके बड़ बड़े अधिकारियों के फैसले के बाद लिया गया और काफी बड़ा फैसला माना जा रहा है। इस मीटिंग में ये भी स्पष्ठ किया गया है कि पीड़ितों को इससे जरूर इंसाफ मिलेगा और पूरी छानबीन की जाएगी। गौरतलब है कि आलोक नाथ और साजिद खान पर काफी गंभीर आरोप हैं जिसके बाद से दोनो काफी चर्चा में आ गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











