पाकिस्तानी सिंगर के साथ काम करने पर भारतीय गायकों को मिली फटकार- FWICE ने कहा, उठाएंगे सख्त कदम
कोरोना की वजह से हुए इस लॉकडाउन में फिल्म कलाकार सोशल मीडिया के द्वारा फैंस से लगातार जुड़े हुए हैं। कोई इंस्टाग्राम पर लाइन इंटरव्यू दे रहे हैं, तो कुछ वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं, सिंगर्स ऑनलाइन कॉन्सर्ट भी कर रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान, भारतीय सिंगर हर्षदीप कौर और डिजाइनक विजय अरोड़ा एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। जिसके बाद भारतीय कलाकारों को एक सख्त हिदायत दी गई है।
फेडरेशन और वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक नोटिस करते हुए सभी बॉलीवुड कलाकारों को चेतावनी दी है कि वो पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम न करें। अगर इसमें कोई दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फेडरेशन ने एक सूचना जारी किया है, जिसमें लिखा है- "हमें अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि एसोसिएशन की ओर से बहुत पहले ही पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर प्रतिबंध जारी किया गया है और ये बात हर भारतीय को बखूबी पता है। इसके बावजूद कई कलाकारों ने इसका उल्लंघन किया है। हमें सूचना मिली है कि कई भारतीय कलाकारों ने पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान के साथ ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया है जो वाकई में दुखद है।"
नोटिस में आगे लिखा है- "भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते यह नॉन को-ऑपरेशन सर्कुलर अभी भी वैध है। इस समय हमारा देश कोरोना वायरस के खतरे से जूझ रहा है और पाकिस्तानी अभी भी भारतीय सीमा पर हमारे देश के जवानों को मार रहे हैं। अगर आगे से कोई भी भारतीय कलाकार किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करता हुआ पाया गया तो उस पर सख्त कार्यवाई की जाएगी।"
बता दें, साल 2016 में हुई उरी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी सिंगर्स से लेकर एक्टर्स तक, सभी कलाकारों के काम को पूरी तरह से बैन कर दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications












