सिनेमा को चुप नहीं कराया जा सकता! द बंगाल फाइल्स पर बैन के खिलाफ FWICE ने जताई नाराजगी

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' रिलीज तो हो गई है, लेकिन जगह-जगह पर फिल्म को लेकर विरोध देखा जा सकता है। इतने विरोध के बाद भी फिल्म ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म लोगों के रोंगटे खड़े कर दे रही है। बंगाल के विरोध के बाद अब यह विरोध मुंबई और अन्य राज्यों में भी फैलता जा रहा है। राजनीतिक दबाव के चलते एग्जीबिटर्स इसे सिनेमाघरों में दिखाने से बच रहे हैं। हालांकि, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) अब पश्चिम बंगाल में फिल्म की स्क्रीनिंग पर लगे अनकहे बैन का विरोध कर रहा है।
द बंगाल फाइल्स पर लगे बैन के खिलाफ हुआ FWICE
FWICE ने पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में द बंगाल फाइल्स पर लगे इस अनकहे बैन को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने राज्य के थिएटर मालिकों की आलोचना की है क्योंकि वह इस बैन को लागू कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार से इसपर तुरंत कार्रवाई करने और फिल्म को पूरे पश्चिम बंगाल में बिना किसी रुकावट दिखाने की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कदम, चाहे डायरेक्ट हों या इनडायरेक्ट, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे संवैधानिक अधिकार पर सीधा हमला है। ये फिल्ममेकर्स की रचनात्मक आज़ादी को भी कमजोर कर रहा है, जो अपनी प्रतिभा, मेहनत और संसाधन लगाकर समाज तक अहम कहानियों को पहुंचाते हैं।
FWICE ने सरकार से की अपील
FWICE ने सरकार से इस अनकहे बैन पर गंभीरता से ध्यान देने की बात कही है और जरूरी कदम उठाकर फिल्म को पूरे पश्चिम बंगाल में बिना किसी रुकावट दिखाए जाने की बात सुनिश्चित करने की अपील की है। आपको बता दें कि द बंगाल फाइल्स की कहानी और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











