..................... FWICE Director BN Tiwari says that Salman khan helps me and family in this lock down - Hindi Filmibeat

"सलमान ना होते तो, पता नहीं हम और हमारे परिवार का गुजारा कैसे होता"- FWICE अध्यक्ष

By Staff

कोरोना महामारी के कारण जब से लॉकडाउन की घोषणा हुई है, तब से पूरे देश के बहुत से लोगों के साथ साथ मनोरंजन उद्योग में भी वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तब से सलमान खान लगातार खाने का सामान और अन्य आवश्यक और यहां तक ​​कि वित्तीय सहायता के साथ लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए सलमान खान हमेशा बीइंग ह्यूमन के साथ अपने नेक कामों के लिए जाने जाते हैं।

इस बार महामारी का इतना बड़ा असर हुआ है कि उनकी मदद से हजारों लोगों की जान बच गई है। सलमान खान किस तरह इंडस्ट्री के लोगों का समर्थन कर रहे हैं.. इस पर प्रकाश डालते हुए, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने साझा करते हुए कहा कि...

salman khan, corona virus, सलमान खान, कोरोना वायरस

"हमने उन्हें अब तक 25,000 श्रमिकों की फाइनल सूची दी है। जिन्हें वित्तीय मदद की सख्त जरूरत थी। वह किस्तों में उन्हें पैसे मुहैय्या करवा रहे है क्योंकि वह नहीं चाहते कि लोग इसका दुरुपयोग करें। हमारे कार्यकर्ताओं की मदद करने के लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं।

अगर सलमान नहीं होते, तो मुझे नहीं पता कि हम और हमारे परिवार का कैसे गुजारा होता।" अपने फार्महाउस के आसपास कई गांवों में खाना सुनिश्चित करने के अलावा अभिनेता ने हाल ही में मुंबई पुलिस के लिए FRSH हैंड सैनिटाइजर की 1 लाख बोतलें भी दान की हैं।

सलमान वर्तमान में अपने पनवेल फार्महाउस में हैं, लेकिन इस संकट के समय में वे हर संभव तरीके से लोगों की मदद कर रहे है। यह उनके परोपकारी स्वभाव का ही नतीजा है कि सलमान खान लाखों लोगों के दिलों में बसते हैं और उनके प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X