Funny PICS: श्रुति हसन के साथ कमल हसन की मजेदार क्यूट सेल्फी
[गपशप] सुपरस्टार कमल हसन और उनकी बेटी श्रुति हसन ऐसे नाम हैं जो दक्षिण सिनेमा के साथ साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी उतने ही लोकप्रिय हैं। कमल हसन की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नहीं। बहरहाल, यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं, श्रुति हसन और कमल हसन की एक क्यूट तस्वीर।

यह तस्वीर, हाल ही में हुए 9वें विजय एवार्ड, 2015 की है। यह एवार्ड शो चेन्नई में हुआ था, जहां दक्षिण सिनेमा के सभी बड़े सितारे मौजूद रहे। वहीं, इस मौके पर तमन्ना, प्रभुदेवा, लक्ष्मी मेनन जैसे स्टार्स ने शानदार परर्फामेंस भी दी।
First LOOK: गब्बर इज बैक में कयामत ढाएंगी श्रुति हसन
लेकिन यहां सबसे ज्यादा तालियां जिस परर्फोंमेंस ने लूटी, वह था कमल हसन और श्रुति हसन का डूएट डांस। जी हां, दोनों ने एक शानदार डांस पेश किया था, जिसे देखकर सभी उत्साहित हो उठे थे। वहीं, उनकी सेल्फी तो मजेदार थी ही..शायद ही कभी किसी ने कमल हसन को पाउट करते देखा होगा....
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


