कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, सोशल मीडिया पर Memes की बाढ़- हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप VIRAL
सोशल मीडिया की हैडलाइन में हमेशा ही चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत एक बार फिर विवादों और सुर्खियों में हैं। दरअसल मंगलवार को ट्विटर इंडिया ने कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट स्सपेंड कर दिया। ट्विटर ने ऑफिशियल बयान में कहा कि कंगना रनौत ने ट्विटर के बेसिक नियम तोड़े हैं। इस पूरे मामले के बाद कंगना रनौत को लेकर ट्विटर पर जमकर मीम्स वायरल होने लगे। कुछ ने कंगना रनौत के फनी मीम्स शेयर किए तो कुछ ने कंगना रनौत के समर्थन में ट्वीट्स कर एक्ट्रेस का अकाउंट बहाल करने की मांग की।
कंगना रनौत का ट्विटर सस्पेंड हुआ, इससे पहले कंगना रनौत ने ट्विटर पर पश्चिम बंगाल की टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर विवादित बयान दिया। कंगना रनौत ने वेस्ट बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर नाराजगी जाहिर की और ट्विटर पर ममता बनर्जी की तुलना ताड़का से कर दी।

कंगना ने ट्विटर पर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर लिखा, मैं गलत थी कि वह रावण नहीं है। वह बढ़िया राजा था, उनकी वजह से दुनिया में देश संपन्न बना। वह वीणा वादक, स्कॉलर था। लेकिन ये जिन्हें लोगों ने वोट दिया ये तो खून की प्यासी राक्षसी ताड़का है। इनके हाथ खून में रंगे हैं।
इस बयान के बाद ट्विटर द्वारा कार्यवाही की गई और कंगना रनौत का ट्विटर हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इस मुद्दे को लेकर तुरंत कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
कंगना रनौत ने रोते हुए कहा, बंगाल से लगातार हैरान करने वाली खबरे आ रही हैं, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बंगाल में घून की नदियां बह रही हैं। क्या अब देशद्रोही देश चलाएंगे क्या।
ट्विटर को लेकर कहा कि आज उनके इस कदम (ट्विटर अकाउंट सस्पेंड) ने साबित कर दिया है कि वह अमेरिकी हैं और वह गोरे ब्राउन को गुलाम बनाना चाहते हैं। मैं अपनी आवाज दबने नहीं दूंगी मेरे पास कई सोशळ मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट हैं।

ऋतिक रोशन को भी खींच लाए
कंगना रनौत के ट्विटर सस्पेंड के मामले में यूजर्स ऋतिक रोशन को भी खींच लाए। कहा कि अभी एक्टर ऐसे खुशी मना रहे होंगे।

कंगना के ट्विटर बंद होने से खुशी मनाने लगे
कंगना रनौत के ट्विटर बंद होने से कुछ लोग खुशी मनाने लगे।

ममता बनर्जी और ऋतिक खुश हुए !
कुछ यूजर ने कहा कि कंगना रनौत के साथ ट्विटर की इस कार्यवाही से सिर्फ इस समय पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और ऋतिक रोशन ही खुश हुए हैं।

संजय राउत करने लगे डांस!
शिवसेना के संजय राउत और कंगना रनौत के बीच में खूब विवाद देखा गया है। जैसे ही कंगना का ट्विटर सस्पेंड हुआ तो कुछ यूजर्स ने ऐसे मीम्स भी शेयर किए।

तुम क्या लेकर आए थे क्या ही लेकर जाओगे
अग्निपथ के काचाना संजय दत्त को लेकर भी लोगों ने मीम बनाया। कंगना पर निशाना साधते हुए लिखा, क्या लेकर आए थे क्या ही लेकर जाओगे।

एक दिन में दो चीजें सस्पेंड
मंगलवार को दो चीजें सस्पेंड हुई। एक कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट और दूसरा आईपीएल। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल रद्द कर दिया गया। इसी पर फैंस का रिएक्शन भी सामने आया।

डोनाल्ड ट्रंप से तुलना
कंगना रनौत की अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तुलना हुई।

कंगना रनौत को मिला समर्थन
ढेर सारे फैंस ने कंगना को समर्थन किया। उनके सपोर्ट में खूब ट्वीट्स किए और दोबारा उनका ट्विटर अकाउंट शुरू करने की मांग की।

ट्विटर के CEO जैक डॉर्सी और कंगना रनौत का मीम
ट्विटर के CEO जैक डॉर्सी के फोटो को लेकर यूजर ने जबरदस्त मीम बनाया। जिसमें सॉरी लिखा हुआ है।

कंगना का डायलॉग कंगना को ही चिपकाया
कंगना रनौत की फिल्म तनु विद्स मनु का डायलॉग, अभी तो हमें और जलील होना है... भी मीम्स में खूब वायरल हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











