ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की तस्वीरें, खुद को नहीं संभाल पाए नीतू-रणबीर, आलिया भी फूट-फूटकर रोईं
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन मुंबई के अस्पताल में 30 अप्रैल को हुआ। ऋषि कपूर की अंतिम विदाई अस्पताल से हुई और फूलों से सजी एंबुलेंस सीधे श्मशान के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर समेत 20 लोग रहे। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार से तमाम तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें आलिया भट्ट और नीतू कपूर खुद को संभाल नहीं पाती और फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं।
मुंबई के मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार हुआ। उनका पार्थिव शरीर पंचत्तव में विलीन हो गया। श्मशान घाट में आलिया भट्ट, नीतू कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर, रणधीर कपूर और तमाम सितारों की फोटो हैरान कर देने वाली हैं।
Recommended Video
कोरोना जैसे संकट के बीच 24 घंटे के अंदर दो दिग्गज इरफान खान और ऋषि कपूर को हमने खो दिया। इसका दुख सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है। प्रशंसक के पोस्ट का सैलाब देखने को मिला। हालांकि ऋषि कपूर के निधन ने सभी को सदमे में डाल दिया।


Click it and Unblock the Notifications