नेटफ्लिक्स की फिल्म मोगली की फाईनल स्टारकास्ट - अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, अनिल कपूर
नेटफ्लिक्स अपनी नई फिल्म मोगली द किंग ऑफ जंगल लोगों के लिए एक बार फिर से नए कलेवर में पेश करने जा रहा है। ये हॉलीवुड फिल्म नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है। हालांकि अभी 2014 में आई द जंगल बुक की यादें सबके मन में ताज़ा हैं। मोगली को भी हिंदी में डब किया जा रहा है।
फिल्म के हिंदी वर्जन की स्टारकास्ट भी फाइनल हो चुके हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने शेर खान के किरदार को आवाज़ दी है वहीं अनिल कपूर ने बलू की। माधुरी दीक्षित फिल्म में निशा यानि कि मोगली की मां और अभिषेक बच्चन फिल्म में बघीरा के किरदार को आवाज़ दे रहे हैं। वहीं फिल्म में का यानि कि सांप की आवाज़ करीना कपूर देंगी।

गौरतलब है कि द जंगल बुक इतनी बेहतरीन तरीके से बनाई गई फिल्म थी कि सबको अभी तक एक एक किरदार याद है। उस फिल्म में बलू की आवाज़ इरफान खान बने थे तो का की दो लाइनें बोल कर प्रियंका चोपड़ा ने सबका दिल जीत लिया था। शेफाली शाह ने रक्षा यानि कि मोगली की मां के लिए डब किया था।
ओम पुरी ने उस फिल्म में बघीरा की आवाज़ डब की थी जबकि नाना पाटेकर ने शेर खान की आवाज़ डब की थी। अब देखना है कि इस बार ये नए सितारे पुरानी यादें दर्शकों के दिल से हटा पाते हैं या नहीं।
देखिए बॉलीवुड में किन सितारों ने की एनिमेशन फिल्मों के लिए डबिंग -


Click it and Unblock the Notifications