रनबीर की मस्त पार्टी

By Priya Srivastava

Ranbir Kapoor
पिछले कई दिनों से काम में व्यस्त रहने के कारण रनबीर कपूर को अपने दोस्तों के लिए वक्त नहीं मिल पा रहा था। यही वजह है कि उन्होंने अपने खास दोस्तों को एक पार्टी में बुलाया। उन्होंने अपने ब्रांदा के बंग्ले कृष्णा राज पर शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में उन्होंने अपने सारे करीबी दोस्तों को बुलाया। लेकिन इसमें उनकी पिया यानी कट्रीना कैफ नजर नहीं आयी। कभी एक दूसरे के बेहद करीब रहनेवाले ये दोनों लोग एक दूसरे से आज कल बेहद दूर दूर नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि रनबीर की इस पार्टी में उनकी फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली व अनुराग बसु शामिल हुए। साथ ही नरगिस भी शामिल थी। लेकिन पूरी पार्टी में सबसे खास आकर्षण रही। शाहिद कपूर की बाइक। शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी नयी बाइक हैरले डेविडसन खरीदी है। और उन्होंने पार्टी में इससे शानदार एंट्री की। वह रात के 12 बजे पहुंचे। इस पार्टी में रणबीर सिंह व अनुष्का शर्मा भी नजर आये।

साथ ही करण जौहर ने भी रनबीर कपूर का साथ दिया। सोहा अली खान अपने ब्वॉयफ्रेंड कुणाल खेमू के साथ पहुंची थी और वे बेहद बिंदास अंदाज में लोगों से मिलती नजर आयीं। खबर है कि इस बात से कट्रीना बेहद दुखी हुईं कि उन्हें पार्टी में नहीं बुलाया गया था। हालांकि कट्रीना को एक बार फिर से सलमान खान का साथ मिल गया है। इसलिए वह खुश हैं। रनबीर की पार्टी देर रात चली और सबने जम कर मस्ती की। मीडिया को पार्टी में अंदर आने की इजाजत नहीं मिली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X