सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. धमाकेदार रिकॉर्ड के लिए तैयार!
सलमान खान, कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाईगर जिंदा है अबू ढ़ाबी में शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, यहां जानें शूटिंग से जुड़ी बातें।
सलमान खान- कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाईगर जिंदा है' की शूटिंग अब अबू ढ़ाबी में शुरू होने जा रही है। अबू ढ़ाबी में फिल्म की शूटिंग 65 दिनों तक चलेगी। बता दें, यशराज बैनर की इस फिल्म ने इसी के साथ एक रिकॉर्ड बना लिया है। टाईगर जिंदा है अबू ढ़ाबी में सबसे लंबे तक शूट होने वाली फिल्म है।
#Tubelight: अपने नन्हें को-स्टार के साथ सलमान खान.. सुपर क्यूट
4 मई से यहां फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। 'टाइगर जिंदा है' का सेट हॉलीवुड फिल्म 'Star Wars: The Force Awakens' के सेट डिजाइनर ही डिजाइन कर रहे हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए शानदार सेट तैयार किया जा रहा है। फिल्म का सेट 20 हजार स्क्वेयर मीटर पर सेट तैयार हो रहा है, जहां 150 से ज्यादा वर्कर्स लगाए गए हैं।

बता दें, अबू ढाबी में 65 दिनों तक नॉन स्टॉप शूटिंग के बाद.. यूएई के अन्य लोकेशन पर भी फिल्म की शूटिंग होनी है। इससे पहले टाईगर जिंदा है की शूटिंग ऑस्ट्रिया और मुंबई में हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications