TRAILER...दिलचस्प कहानी और कॉमेडी का तड़का..मजेदार है फुकरे रिर्टन्स
टाइगर जिंदा है और पद्मावती के बीच एक और फिल्म ने धमाका कर दिया है। जी हां और ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 2013 में आई फिल्म फुकरे का सीक्वल है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और ये लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। ट्रेलर से पता चल रहा है कि फिल्म काफी मजेदार है और इसमें पहले से भी ज्यादा इंटरटेनमेंट है।
पुलकित सम्राट, मनोज सिंह और अली फजल के साथ इस बार भोली पंजाबन रिचा चड्ढा पहले से भी ज्यादा दमदार नजर आ रही हैं।फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी मजेदार अंदाज में होंगे। इस बार उनका रोल पहले से बड़ा और ज्यादा दिलचस्प है।आप भी देखिए फिल्म का ट्रेलर।
फिल्म को प्रोड्यूस फरहान अख्तर और मृगदीप सिंह लांबा ने किया है जबकि इसके डायरेक्ट मृगदीप सिंह लांबा हैं। इस बार फिल्म की टैगलाइन है- उम्मीद पे नहीं, जुगाड़ पे दुनिया कायम है। अब आप इसी से सोच सकते हैं कि फिल्म कितनी मजेदार होगी।
Recommended Video

हालांकि ट्रेलर से फिल्म जरुर अच्छी लग रही है लेकिन फिल्म देखकर दर्शक क्या रिएक्शन देते हैं ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। आपको बता दें कि फिल्म 15 दिंसबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications