फुकरे रिटर्न्स का टीजर OUT..कॉमेडी और हंसी से भरपूर
फुकरे दर्शकों को खूब पसंद आई थी और लोगों ने फिल्म को अच्छा खासा पसंद भी किया था। अब जल्द ही फुकरे रिटर्न्स भी दर्शकों के सामने होगी । फुकरे रिटर्न्स का आज टीजर रिलीज किया गया है जो इतना मजेदार है कि रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहा है।
टीजर को देखकर फिल्म में होने वाली मस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले फिल्म के पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं। पहले आई फिल्म 'फुकरे' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं इस फिल्म का भी फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, मंजोत सिंह और वरुण शर्मा हैं लीड रोल में हैं। टीजर में ऋचा चड्ढा भी काफी मजेदार अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म को फरहान अख्तर और मृगदीप सिंह लांबा ने प्रोड्यूस किया है जबकि इसके डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा हैं।
फुकरे रिटर्न्स की टैगलाइन "उम्मीद पे नहीं, जुगाड़ पे दुनिया कायम है।" इसी से पता चलता है कि मस्तीखोरों की ये टोली क्या क्या जुगाड़ लगाते नजर आएगी। फुकरे रिटर्न्स 8 दिसंबर को रिलीज होगी, तब तक इनकी मस्ती देखने के लिए इंतजार तो करना ही पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications