दिल्ली के फुकरों के बीच फुकरे का म्युसिक लॉंच

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की अगली फिल्म चार दोस्तों के ऊपर आधारित है जो कि कॉलेज में एडमिशन के लिए लगातार कोशिश करते है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इसलिए ये डिसाइड किया है कि वो अपनी फिल्म का म्यूसिक लॉंच दिल्ली के आत्मा राम सनातन धर्मा कॉलेज में करेंगे। फुकरे फिल्म की पूरी लोकेशन ईस्ट दिल्ली पर आधारित है और साथ ही ये हारे हुए और उपेक्षित लोगों की मेहनत और उनकी लगन को सलाम करती है।

फुकरे फिल्म की पूरी टीम फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, मिका सिंह, राम संपत, पुल्कित, मंजोत, अली फैजल और रिचा चड्ढा अपनी फिल्म के म्यूसिक लॉंच के दौरान 14 मार्च को दिल्ली में होंगे। दिल्ली के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज के स्टूडेंट्स इस बात से बेहद उत्साहित हैं कि फरहान अख्तर उनके कॉलेज में आएंगे। फरहान अख्तर के दिल्ली में आने और कॉलेज में विजिट करने की बात को सुनकर सभी कॉलेज काफी उत्साहित थे और हर कोई चाहता था कि वो उनके कॉलेज में आएं। लेकिन फरहान अख्तर और उनकी टीम ने पहले से ही सोच रखा था कि वो किसी भी कॉलेज में नहीं जाएंगे।

Fukrey movie music launch in Delhi

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज अपने कॉलेज के फुकरे स्टूडेंट्स को लेकर काफी मशहूर हैं और इसीलिये फुकरे टीम अपनी फिल्म का मयूसिक लॉंच इसी कॉलेज में करेगी। फुकरे टीम स्टूडेंट्स को ये बताना चाहती है कि अगर आपके अच्छे नंबर नहीं आते तो इसका मतलब ये कत्तई नहीं है कि आप अपनी जिंदगी में हार गये हैं। इस इवेंट के बाद आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज का हर एक स्टूडेंट इस बात को गर्व से बता सकेगा कि फरहान अख्तर और उनकी फुकरे टीम ने दिल्ली के सभी कॉलेजों को छोड़कर उनके कॉलेज को ही चुना।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X