फुकरे ला रहा है सलमान-शाहरुख को करीब!

ये तो आपने सुना ही होगा कि दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है। और दुश्मन का दोस्त दुश्मन। लेकिन यहां कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। फरहान अख्तर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म फुकरे सलमान खान और शाहरुख खान के बीच का सेतु बनकर सामने आ रही है। फुकरे फिल्म जिसमें पुलकित सम्राट, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा और अली फजल ने मुख्य भूमिका निभाई है बॉक्स ऑफिस पर लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि फिल्म के फर्स्ट हाफ के बारे में लोगों के कुछ निगेटिव कमेंट्स आए हैं लेकिन ओवर ऑल ये फिल्म लोगों को बहुत ही एंटरटेनिंग लग रही है। यहां तक कि सलमान खान जो कि पहले से फुकरे की तारीफ कर रहे थे के साथ अब शाहरुख खान भी इसके फैन हो गये हैं।

फुकरे फिल्म में भले ही सारे यंग और नये चेहरे हैं लेकिन इसके बावजूद बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख और सलमान इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। फरहान अख्तर शाहरुख खान के बहुत ही करीबी दोस्त हैं। हाल ही में जब से शाहरुख खान के बांए कंधे का ऑपरेशन हुआ है तब से फरहान अक्सर उनके घर जाकर उनकी तबियत के बारे में पूछते रहते हैं। ऐसे में फरहान की फिल्म फुकरे को हाल ही में शाहरुख खान ने बांद्रा में स्थित अपने प्राइवेट थियेटर में देखा और उनके करीबी लोगों ने बताया "ये बहुत खुशी की बात है कि शाहरुख खान ने फुकरे की स्क्रीनिंग अटेंड की। वो चारों नये एक्टरों की परफॉर्मेंस से काफी खुश हुए और साथ ही फिल्म भी उन्हें बेहद पसंद आई।"

फुकरे फिल्म से शाहरुख इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने चारों एक्टरों पुलकित सम्राट, मंजोत सिंह, अली फजल और पंकज त्रिपाठी को अपने घर मन्नत में डिनर के लिए बुलाया। दूसरी तरफ सलमान खान भी फुकरे फिल्म को लेकर काफी पहले से उत्साहित हैं चूंकि पुलकित सम्राट के वो साले लगते हैं (पुलकित की गर्लफ्रैंड सलमान की मुंह बोली बहन है) इसलिए सलमान इस फिल्म को अपनी सोशल नेटवर्किग साइट के जरिये प्रमोट भी कर रहे हैं। आइये देखते हैं शाहरुख और सलमान कैसे बने फुकरे के फैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X