Exclusive: युवाओं ने कहा कि मस्त है 'फुकरे' प्लीज मस्ट वाच
युवाओं की मस्ती से भरी फिल्म फुकरे शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हुई है । फरहान अख्तर निर्मित इस फिल्म से पहले ही किसी बड़े धमाके की उम्मीद नहीं थी लेकिन फिर भी इस फिल्म ने उम्मीद से ऊपर उठकर अच्छी-खासी ओपनिंग कर ली है। फुकरे की पूरी टीम युवाओं को खासी पसंद आ रही है क्योंकि उन्हें लगता है कि फिल्म में नये चेहरों की वजह से काफी फ्रेशनस है।
फिल्म दिल्ली के लड़कों की कहानी कहती है तो वनइंडिया ने भी दिल्ली वालों से बात की इस फिल्म के बारे में। दिल्ली के अक्षत अग्रवाल, रोहित मल्होत्रा, असित कुणाल ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा कि फिल्म में वैसे तो कई नयी चीज नहीं है लेकिन फिर भी लोगों का मनोरंजन करती है।
फिल्म में चारों लड़कों ने बढ़िया काम किया है। युवाओं को तो जरूर यह फिल्म देखनी चाहिए। फिल्म का टाईटल सांग और अंबरसिरया.. गाना काफी अच्छा है। हम तो फिल्म को पूरे नंबर देते हैं। हमें तो फिल्म काफी मस्त लगी।
खैर शुरूआती रूझान तो काफी अच्छे लग रहे हैं, जो यह साफ बताते हैं कि फिल्म युवाओं को काफी अच्छी लगी है लेकिन असल में फिल्म ने कैसा बिजनेस किया है, यह तो तब पता चलेगा जब बॉक्सऑफिस रिपोर्ट आयेगी। वैसे फिल्म ने ठीक-ठाक ओपनिंग की है।
आईये आपको दिखाते हैं फुकरे की की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications