Fukrey 3 Release Date: फरहान अख्तर ने की अपनी सबसे सफल फ्रेंचाइजी फुकरे 3 के रिलीज डेट की घोषणा

By Filmibeat Desk
fukrey-3-release-date-out-pulkit-samrat-richa-chadha-pankaj-tripathi-film-to-finally-hit-the-screens

Fukrey 3 Release Date: एक लंबे इंतजार के बाद, निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने बॉलीवुड की अपनी सबसे सफल और बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फ्रेंचाइजी फुकरे 3 की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। फिल्म 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी के शुभ मौके पर रिलीज होगी। कोई शक नहीं कि फुकरे फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे।

'फुकरे 3' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी हैं। फिल्म मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित है।

फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए दो नए पोस्टर्स भी रिलीज किये गए हैं, जहां फैंस को अली फजल की कमी खल रही है। जी हां, इस बार अली फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

फुकरे फ़्रैंचाइज़ी ने यूथ के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। फिल्म के दूसरा पार्ट, 'फुकरे रिटर्न्स' ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सक्सेस हासिल की थी। इसके बाद, फ़्रैंचाइज़ी की लोकप्रियता ने डिस्कवरी किड्स चैनल पर 'फुकरे बॉयज़' नाम की एनिमेटेड सीरीज़ का निर्माण किया, जिसने फिल्म के अनूठे किरदारों को छोटे बच्चों के लिए टीवी स्क्रीन पर फिर से जीवंत कर दिया।

2013 में अपने पहले पार्ट के रिलीज होने के बाद से, फुकरे ने हमेशा जनता से अपार प्यार हासिल किया है और अपने सफल पार्ट्स के साथ नई ऊंचाइयों को छुआ है। फ्रेंचाइज़ी ने विशेष रूप से युवाओं के बीच अपनी जगह बनाई है। फिल्म ने अब तक एक शानदार सफर की है जिसने दर्शकों को चूचा, पंडित जी, भोली पंजाबन जैसे कुछ सबसे पसंदीदा और आइकोनिक ऑन-स्क्रीन किरदार दिए हैं, जो फुकरे 3 में पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X