Fukrey 3- बन रहा है फुकरे का तीसरा पार्ट? एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस हिंट से धमाका
कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी 'फुकरे' के दो भाग को हाल के दिनों में भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक माना जाता है, क्योंकि वे हिट होने के साथ-साथ सिनेमा में दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रहे थे। मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित, इस फिल्म को जबरदस्त सराहना और प्रशंसा मिली थी। और अब एक बार फिर दर्शकों के दिलों की बात सुन ली गयी है क्योंकि फिल्म के निर्माताओं ने 'फुकरे' की तीसरी किस्त आने के संकेत दे दिए है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया पर निर्देशक के पोस्ट को रीपोस्ट किया है जिसमें फ़िल्म के तीसरे भाग पर काम करने का संकेत दिया गया है! उन्होंने फिल्म से पंडित जी के साथ तीन मुख्य नायकों की एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखते है..

मृगदीप सिंह लांबा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जहां पंडितजी के किरदार ने कहा, "तीसरा पार्ट तैयार हो रहा है।" इस फिल्म की खबर सामने आने के बाद लोग काफी ज्यादा खुश हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि पहली और दूसरी फिल्म में ऋचा चड्ढा के साथ मिलकर अली फजल, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट जैसे कलाकारों ने काफी धमाकेदार काम किया था और लोगों का भरपूर मनोरंजन किया था।
पहली और दूसरी फिल्म एक दूसरे से काफी अलग थीं लेकिन कॉमेडी का डोज दोनों में काफी भरपूर मात्रा में था। अगर इसकी तीसरी किस्त आती है तो निश्चित ही एक बड़ा धमाका होगा।


Click it and Unblock the Notifications











