शुरू हुुई फुकरे 3 की शूटिंग, फिर लौटेंग चूचा और भोली पंजाबन, देखिए सेट से First Pic

बॉलीवुड में इस समय सीक्वल और रीमेक फिल्मों का दौर है। वॉर 2, हंगामा 2, बागी 4, हीरोपंती 2, हाउसफुल 5 से लेकर गो गोआ गॉन 2, भूल भुलैया 2 और टाईगर 3 जैसे कितने ही सीक्वल की तैयारी चल रही है और अब इस लिस्ट में नाम जुड़ चुका है फुकरे 3 का। फुकरे 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

फैन्स एक बार फिर से परदे पर भोली पंजाबन और चूचा की मज़ेदार नोक झोंक देखने को तैयार है। अली फ़ज़ल, वरूण शर्मा, पुलकित सम्राट, मंजोत सिंह, रिचा चड्ढा स्टारर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं मृगदीप सिंह लांबा।

fukrey-3-goes-on-floor-see-first-pic-from-the-sets

फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी मज़ेदार भूमिका में दिखाई देंगे और फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल इंटरटेनमेंट। फिल्म 2021 के अंत में रिलीज़ होगी।

फुकरे एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म है। जब पहली बार पुलकित सम्राट, वरूण शर्मा और अली फ़ज़ल, फुकरे लड़कों के रूप में दर्शकों के सामने आए तो इस कॉमेडी फिल्म ने हंसी की बौछार कर दी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई और इसके बाद 2017 में फुकरे की टीम एक बार फिर लौटी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

अब जब तक फुकरे 3 रिलीज़ नहीं होती, तब तक आपको बॉलीवुड कुछ और शानदार सिचुएशनल कॉमेडी की लिस्ट दे देते हैं -

दूल्हे राजा

दूल्हे राजा

फिल्म एक ढाबे वाले और होटल वाले की बिज़नेस की लड़ाई होती है जो तब मज़ेदार हो जाती है जब होटल वाले की लड़की, ढाबे वाले से प्यार करने लग जाती है।
चमेली की शादी

चमेली की शादी

अमृता सिंह इस फिल्म में एक स्कूल में पढ़ने वाली लड़की होती हैं जिसे गली के नुक्कड़ पर रहने वाले पहलवान से प्यार हो जाता है। फिर दोनों भागकर शादी करते हैं और इन सब के बीच फिल्म में काफी कॉमेडी हो जाती है।

सत्ते पे सत्ता

सत्ते पे सत्ता

फिल्म सात भाईयों की कहानी है जिनमें से सबसे बड़ा भाई जब घर में बीवी लेकर आता है तो सबकी ज़िंदगी में उथल पुथल हो जाती है।
चाची 420

चाची 420

कमल हासन और तबू फिल्म में एक प्रेमी जोड़ा होते हैं जिनके साथ शादी के बाद दिक्कतें होना शुरू हो जाती है। अपनी बीवी को मायके से मना कर लाने के लिए कमल हासन एक काम वाली बाई बन जाते हैं।
खोसला का घोंसला

खोसला का घोंसला

फिल्म एक घर के लिए परेशान मिडिल क्लास दंपति की कहानी है। लेकिन इस परेशानी में भी कितनी हास्यासपद बातें हो सकती हैं, इससे फिल्म में जान आती है।
मुन्नाभाई एमबीबीएस

मुन्नाभाई एमबीबीएस

फिल्म एक टपोरी के डॉक्टर बनने की कहानी थी वो भी केवल इसलिए कि एक अस्पताल का डॉक्टर टपोरी के बाप को टपोरी का बाप कह देता है। फिल्म संजय दत्त के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है।

चुपके चुपके

चुपके चुपके

धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर की इस फिल्म में धर्मेंद्र अपनी बीवी के जीजा प्रेम से उकता कर अपने ससुराल में ड्राईवर बनकर पहुंच जाते हैं और जीजा को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

गोलमाल

गोलमाल

अमोल पालेकर की इस फिल्म में अमोल अपने ही बॉस की लड़की से प्यार करने लगते हैं और बॉस का दिल जीतने के लिए दो अलग लड़के होने की एक्टिंग करते हैं - राम और श्याम, दो जुड़वा भाई।

शुभ मंगल सावधान

शुभ मंगल सावधान

फिल्म में आयुष्मान पुरूषों की सेक्स संबंधी समस्या से पीड़ित एक आम लड़के की भूमिका में थे जो शादी के पहले थोड़ा सा नर्वस हो जाता है। फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

बधाई हो

बधाई हो

बधाई हो एक महिला के 50 साल की उम्र पार करने के बाद प्रेगनेंट होने की कहानी है। महिला के पहले ही एक 18 और 24 साल के बच्चे हैं, जो इस आने वाले मेहमान की खबर से शर्मिंदा हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X