फुकरे 3 मार्च से फ्लोर पर, पुलकित सम्राट ने कंफर्म की डीटेल्स, भोली पंजाबन को किया याद
जब पहली बार पुलकित सम्राट, वरूण शर्मा और अली फ़ज़ल, फुकरे लड़कों के रूप में दर्शकों के सामने आए तो इस कॉमेडी फिल्म ने हंसी की बौछार कर दी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई और इसके बाद 2017 में फुकरे की टीम एक बार फिर लौटी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। तब से फैन्स फुकरे 3 की तैयारी कर रहे हैं।
अब खबर है कि फुकरे 3 मार्च से फ्लोर पर जा रही है और ये बात कंफर्म की है खुद पुलकित सम्राट ने। पुलकित ने बताया कि वो अपने चूचा और अली फ़ज़ल से मिलने के लिए बेताब हैं।

फिल्म की कहानी पर काम हो चुका है, स्क्रिप्ट तैयार है और फिलहाल फिल्म के लिए लोकेशन ढूंढी जा रही है। मार्च से फुकरे की टीम अपनी रिहर्सल पर जुट जाएगी। पुलकित का कहना है कि जब भी वो, वरूण और अली सेट पर होते हैं तो तबाही मच जाती है। वो लोग मिलकर इतनी मस्ती करते हैं।
फिल्म की इकलौती हीरोइन रिचा चड्ढा के बारे में बात करते हुए पुलकित ने बताया कि वो भी हम लड़कों जैसी ही है। फिल्म में रिचा चड्ढा भोली पंजाबन का किरदार निभाती हैं।
जानिए फुकरे के अलावा, बॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज़

धूम सीरीज़
बॉलीवुड की सबसे हिट सीरीज़ रही है धूम। फिल्म के तीनों ही पार्ट कमाई के मामले में सुपरहिट थे। वहीं अब चौथे में सलमान खान के आने के बाद जाने क्या होगा।

गोलमाल
रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल सीरीज़ भी कॉमेडी फ्लेवर की बेहतरीन फिल्में हैं। अब फिल्म के पांचवे पार्ट की तैयारी चल रही है।

कृष
कोई मिल गया से कृष तक ऋतिक रोशन की ये सीरीज़ बॉलीवुड की बेस्ट सुपरहीरो सीरीज़ है और शायद यही वजह है कि ऋतिक रोशन बच्चों के भी फेवरिट हैं।

रेस सीरीज़
रेस की दोनों फिल्में सुपरहिट थी और अब तीसरे पार्ट के लिए सलमान खान के एक्शन अवतार से कुछ हो नहीं पाया और फिल्म फ्लॉप हो गई।

हेट स्टोरी
हेट स्टोरी 3 और 2 की धमाकेदार सफलता से ये तो तय है कि लोग इस तरह की फिल्में भी पसंद करते हैं। हालांकि इन फिल्मों की बोल्डनेस की कोई लिमिट नहीं थी।

डॉन
शाहरूख खान स्टारर डॉन का तीसरा पार्ट बनने वाला है और बाकी दोनों पार्ट को फैन्स ने बहुत पसंद किया है। पहली फिल्म अमिताभ बच्चन की डॉन का रीमेक थी।

हाउसफुल
हाउसफुल सीरीज़ भले ही दिमाग वाले फैन्स को ना पसंद आई हो लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई की है और अपनी टार्गेट ऑडियंस को काफी पसंद आई थी। फिल्म के चौथे पार्ट ने 2019 की दीवाली रोशन कर दी थी। अब हाउसफुल 5 की तैयारी की जा रही है।

वेलकम
फिल्म के दोनों पार्ट लोगों को काफी पसंद आए। दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार को जॉन अब्राहम ने रिप्लेस किया था फिर भी फिल्म ने लगभग 99 करोड़ की कमाई की। खबर थी कि फिल्म का तीसरा इंस्टॉलमेंट तैयार हो रहा है।

दबंग
फिल्म के दोनों पार्ट सुपरहिट रहे हैं। हालांकि दबंग 3 दर्शकों का दिल जीत नहीं पाई और फिल्म ने फैन्स को निराश किया।

बागी 3
टाईगर श्रॉफ की बागी सीरीज़, युवा स्टार्स के बीच की सबसे सफल सीरीज़ है। माना जा रहा है कि जल्दी ही बागी 4 की भी तैयारी शुरू की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












