रिलीज के दो दिनों पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई ये बड़ी हिंदी फिल्म, HD में फुल मूवी उपलब्ध, मेकर्स को तगड़ा झटका!

By Filmibeat Desk
fukrey-3-full-movie-online-leaked-in-hd-two-days-before-its-theatrical-release-link-getting-viral

Fukrey 3 Leaked: फुकरे फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 'फुकरे' और 'फुकरे रिटर्न्स' के बाद, 'फुकरे 3' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा सकता है। युवाओं के बीच खासकर इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है। लिहाजा, मेकर्स भी जोरशोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं। लेकिन बता दें, इसी बीच पूरी की पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है।

जी हां, थियेट्रिकल रिलीज के 2 दिनों पहले ही फुकरे 3 ऑनलाइन लीक हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर #Fukrey3Leaked टैग को ट्रेंड भी किया जा रहा है, जहां यूजर्स फिल्म की ऑनलाइन लिंक का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है फुकरे 3

कोई शक नहीं कि ये फुकरे 3 के मेकर्स के लिए बड़ा झटका साबित होने वाला है। पाइरेसी अब एंटरटेनमेंट जगत में बड़ी बात नहीं रह गई है। अक्सर रिलीज के कुछ ही घंटों में फिल्म ऑनलाइन फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाती है। लेकिन रिलीज से पहले ही इसका बाहर आ जाना काफी निराशाजनक है, और कई सवाल खड़े करता है। जाहिर है बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रभाव दिखेगा। खासकर फिल्म की ओपनिंग पर।

फुकरे 3 को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा प्रोड्यूसर किया गया है। उम्मीद है कि मेकर्स पाइरेसी को लेकर कोई बड़ा कदम उठाएंगे। फिल्म का डाउनलोड लिंक टेलीग्राम पर शेयर किया जा रहा है।

मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी ये कॉमेडी फिल्म में ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि इस पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X