मिनिषा लांबा - फ्यूजीफिल्म की ब्रांड अम्बेसडर

'यहां' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हॉट एक्ट्रेस मीनिषा लांबा की हॉट तस्वीरों से आप सभी रुबरू हुए होंगे। लेकिन फोटोशूट कराने के साथ मीनिषा को फोटोग्राफी का भी शौक है। मीनिषा बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस हैं जो कैमरे की ब्रांड अम्बेसडर बनी थीं। मीनिषा को फ्यूजीफिल्म ब्रांड के कैमरे पसंद हैं। हाल ही में दिल्ली में फ्यूजीफिल्म के प्रमोशन के दौरान मीनिषा लांबा मौजूद थीं।
मिनिषा लांबा ने अपने करियर में कॉपरेट, रॉकी, दस कहानियां, बचना ए हसीनों, किडनैप, अनामिका, भेजा फ्राई, जैसी फिल्में की हैं और इस साल उनकी आने वाली फिल्मों में अक्षय कुमार की जोकर और विवेक ऑबरॉय और संजय दत्त की फिल्म जिला गाजियाबाद है।


Click it and Unblock the Notifications











