ना ऐश्वर्या...ना दीपिका और सोनम..ये निकलीं कान्स 2017 की रियल इंडियन स्टार
पायल कपाड़िया कान्स 2017 की रियल स्टार हैं। [जानिए कैसे।
कान्स 2017 में इस साल दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और खासकर ऐश्वर्या राय छाईं रहीं। हर किसी ने इनकी खूबसूरती को माना और कहा कि इन्होंने भारत का मान कान्स 2017 में बढ़ा दिया। लेकिन आपको बता दें कि कोई और भी है जो कान्स में छा गईं।
[REVIEW: क्रिकेट के भगवान.. 3 घंटों में ही जीत लेंगे आपका दिल.. SIXER]
दरअसल हम बात कर रहे हैं पायल कपाड़िया की जो FTII की छात्रा हैं और उनकी शॉर्ट फिल्म आफ्टरनून क्लाउड अकेली भारतीय फिल्म थी जिसने 2600 सिनेफाउंडेशन समिशन में अपनी जगह स्क्रिनिंग के लिए बनाई।

पायल की फिल्म सिनेफाउंडेशन कैटगरी में चुनी गई। 16 फिल्मों की कैटगरी में दुनिया में अलग अलग फिल्म स्कूल से यंग टैलेंट का प्रोत्साहन बढ़ाया जाता है। इसमें भारत से सिर्फ एक फिल्म को चुना गया जो पायल कपाड़िया की फिल्म थी।
13 मिनट की शॉर्ट फिल्म दरअसल एक 60 वर्षीय महिला की है जिसका नाम काकी है और वो नेपाली कामवाली के साथ रहती है। इस छोटी सी फिल्म में एक सेलर ब्वॉय के कई अनजाने चेहरे दिखाए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











