आखिर कौन है जिया खान का कातिल जिसे बचा रही है पुलिस?
हालांकि राबिया खान ने जिया की हत्या किसने की है इस बारे में किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी बातों से साफ जाहिर था कि उनका शक पंचोली परिवार की ही ओर है। राबिया खान ने दावा किया है कि जिया का कत्ल हुआ है और पुलिस की लापरवाही की वजह से कातिल का नाम सामने नहीं आ पा रहा हैं। जिया की मां राबिया ने ज़ी मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि जिया की जिस दिन मौत हुई थी उस दिन उसके कमरे की खिड़की की खुली हुई थी। इससे जाहिर होता है कि जिया के कमरे में उस दिन कोई था।
जिया खान की मौत पर सवाल उनकी मां राबिया खान ने नहीं बल्कि फोरेंसिक रिपोर्ट उठाये हैं जिसके मुताबिक जिया के नाखून पर किसी और के मांस का टुकड़ा और उनके इनरवियर पर किसी और का खून पाया गया है, जिससे अंदेशा होता है कि जिया की मौत से पहले जिया के साथ कुछ गड़बड़ जैसे छीना-छपटी और मार-पीट हुई हो। देखते हैं कि फोरेंसिक रिपोर्ट औऱ राबिया खान की गुहार का क्याअसर होता है और कानून और पुलिस के हाथ जिया को कातिलों तक पहुंच पाते हैं कि नहीं अगर सच में जिया को मारा गया हो तो?


Click it and Unblock the Notifications












