एक या दो ने नहीं बल्कि इन पांच एक्टर्स ने किया KALKI 2898 AD में कैमियो, Ram Gopal Verma की एंट्री ने चौंकाया

Kalki 2898 AD Cameo: जिस फिल्म का फैंस को बहुत दिनों से इंतजार था, वो आखिरकार रिलीज हो ही गई। कल्कि 2898 AD के लिए फैंस के एक्साइटेड होने का एक बड़ा कारण मेकर्स की कास्टिंग है। सिर्फ कास्टिंग ही नहीं बल्कि इस फिल्म में कमाल के कैमियोज भी हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का रोल निभाया है, जबकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाली दीपिका पादुकोण ने SUM-80 उर्फ सुमति की भूमिका निभाई है। इस बीच, तेलुगु सुपरस्टार प्रभास को कल्कि की मां दीपिका को पकड़ने के लिए एक बाउंटी हंटर के रूप में शामिल किया गया है।
फिल्म आज सिनेमाघरों में आ गई और कुछ लोगों के लिए नाग अश्विन निर्देशित फिल्म उम्मीदों से बढ़कर रही। लेकिन इंटरनेट के अनुसार, स्टार कास्ट के अलावा, यह कैमियो है जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया।
विजय देवराकोंडा
एक्टर ने कल्कि 2898 AD में मूंछों और लंबे बालों के साथ अर्जुन के रूप में आकर लोगों का दिल जीत लिया था। कई फैंस का मानना है कि विजय इस किरदार में बिल्कुल फिट बैठते हैं और उनकी कास्टिंग को लेकर वे बेहद खुश हैं।
मृणाल ठाकुर
जी हां, आपने सही पढ़ा। मृणाल ठाकुर ने भी फिल्म में यादगार कैमियो किया है। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक्ट्रेस ने एक प्रेग्नेंट औरत का किरदार निभाया है, लेकिन वो कॉम्पलेक्स के बुरे कर्मों का शिकार बन जाती है।
एस एस राजामौली
बाहुबली के सभी फैंस के लिए यह साल का सबसे बड़ा पुनर्मिलन है! प्रभास और उनके बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली फिल्म में एक मजेदार सीन के लिए फिर से साथ आए हैं। फिल्म निर्माता ने कथित तौर पर एक कॉम्पटीटर बाउंटी हंटर का रोल निभाया है।
दलकीर सलमान
एक और कैमियो जिसने दिल को छू लिया है, वह है अभिनेता दुलकर सलमान का। कैप्टन के रूप में अपने रौबदार अवतार में वे बहुत अच्छे लग रहे हैं, जिन्हें प्रभास उर्फ भैरव का गार्जियन दिखाया गया है। फैंस को दुलकर के लंबे बाल वाकई पसंद आ रहे हैं।
राम गोपाल वर्मा
एसएस राजामौली अकेले ऐसे फिल्ममेकर नहीं थे जिन्होंने कल्कि 2898 AD में कैमियो किया था। राम गोपाल वर्मा ने भी प्रभास के साथ मिलकर एक रेस्तरां के मालिक चिंटू की भूमिका निभाई थी, लेकिन यह एक छोटा रोल था।


Click it and Unblock the Notifications