..................... From Tere Naam Fame to Staying Away from Spotlight One Life Choice Shifted Bhumika Chawla Career Path - Hindi Filmibeat

'तेरे नाम' की निर्जरा का एक फैसला बना करियर का विलेन, जानिए भूमिका चावला की जिंदगी का अनकहा सच, आज है ऐसी हालत

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' ने भूमिका चावला को एक ही रात में स्टार बना दिया था। इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेज में गिना जाने लगा। दर्शकों को लगा कि उनका करियर लंबी रेस का होगा, लेकिन कुछ ही सालों में उनकी फिल्मी जर्नी की रफ्तार धीमी पड़ गई।

Bhumika Chawla

भूमिका चावला ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों और एड फिल्मों से की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई आकर एक्टिंग में हाथ आजमाया। टीवी की दुनिया में भी वह सीरियल 'हिप हिप हुर्रे' में नजर आईं, जिससे उन्हें पहचान मिलने लगी।

बॉलीवुड से पहले साउथ इंडस्ट्री में काम

हिंदी फिल्मों में आने से पहले भूमिका चावला ने तेलुगु सिनेमा में काम किया। वहां उन्होंने पवन कल्याण, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्मों में अभिनय किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया।

शादी के बाद बदली राह

साल 2007 में भूमिका ने अपने बॉयफ्रेंड भरत ठाकुर से शादी कर ली। शादी के बाद उनके करियर पर असर पड़ा और फिल्मों के ऑफर कम होते चले गए। एक इंटरव्यू में भूमिका ने बताया था कि इंडस्ट्री में यह मान लिया जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेस अब काम में दिलचस्पी नहीं रखती।

लाइमलाइट से दूरी, फिर भी यादगार किरदार

लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद भूमिका चावला सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आईं। भले ही वह अब फिल्मों में कम दिखती हों, लेकिन 'तेरे नाम' में निभाया गया उनका किरदार आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है।

Read more about: tere naam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X