शाहरुख खान से लेकर फरदीन खान तक...लंबे अरसे बाद सिल्वर स्क्रीन पर गदर मचाएंगे ये स्टार्स

Shahrukh Fardeen

साल 2022 बॉलीवुड के लिए काफी शॉकिंग रहा। कई बड़ी फिल्में पिछले साल असफल रहीं। यहां तक कि आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार और प्रभास जैसे बड़े स्टार्स ने असफलता का स्वाद चखा तो वहीं, कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड पर राज किया। साल 2023 अब बॉलीवुड और सिने प्रेमियों के लिए काफी उम्मीदें लेकर आया है।

इस साल भी कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। तो वहीं कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो लंबे समय बाद इस साल सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करेंगे और अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने पिछले कुछ सालों से कोई फिल्म नहीं की है और अब उनकी फिल्में इस साल रिलीज के लिए तैयार है।

जाहिर है, ऐसे में उनके फैंस भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप भी डालें स्टार्स की लिस्ट पर एक नजर-

शाहरुख खान

शाहरुख खान

शाहरुख खान आखिरी बाद फिल्म 'जीरो' में साल 2018 में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कोई फिल्म नहीं की और अब लगभग 4 सालों के बाद शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। पठान के अलावा इस साल शाहरुख खान की 'जवान' और 'डंकी' भी रिलीज होगी।

फरदीन खान

फरदीन खान

फरदीन खान लगभग 11 सालों के बाद सिल्वर स्क्रीन पर 'विस्फोट' के जरिए वापसी करेंगे। यह वेनेजुएलियन फिल्म 'रॉक पेपर सीजर' Rock Paper Scissors (2012) की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी कर रहे हैं। वहीं, फरदीन खान के साथ रितेश देशमुख भी इस फिल्म में नजर आएंगे। बता दें कि, फरदीन खान आखिरी बार साल 2010 में 'दूल्हा मिल गया' में सुष्मिता सेन के साथ नजर आए थे।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा भी आखिरी बार 'जीरो' में साल 2018 में नजर आईं थी। अब चार सालों के बाद अनुष्का शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। अनुष्का शर्मा नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट 'चकदा एक्स्प्रेस' से वापसी करेंगी। यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर बेस्ड है। बेटी वामिका के जन्म के बाद अब अनुष्का शर्मा थियेटर में छा जाने के लिए तैयार हैं।

हेलेन

हेलेन

दिग्गज अदाकारा हेलन सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी पर मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' में नजर आई थीं। लेकिन, अब हेलेन अभिनय देओल की 'ब्राउन' में नजर आएंगी। इस फिल्म में करिश्मा कपूर लीड रोल में दिखेंगी। यह सीरीज अभिक बरूआ की किताब 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X