Blue Tick: शाहरुख खान, सलमान से लेकर अक्षय, अमिताभ बच्चन तक, सभी सेलेब्स के Twitter अकाउंट से गायब ब्लू टिक

Twitter Removes 'Verified' Blue Ticks: गुरुवार की रात 12 बजे ट्विटर ने एक ऐसा एक्शन लिया, जिसे सभी यूजर्स हैरान परेशान रह गए। एलोन मस्क की माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने गुरुवार को सभी अकाउंट से लिगेसी वेरिफाइड ब्लू टिक हटा दिए हैं। वैरिफिकेशन खोने वाली भारतीय हस्तियां में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक शामिल हैं, जिनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
ट्विटर ने हटाया वैरिफाइड ब्लू टिक
जिन अन्य हस्तियों के ब्लू टिक हटा दिए गए उनमें अजय देवगन, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, काजोल, माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर जैसे सेलेब्स शामिल हैं। बता दें, अब ब्लू टिक सिर्फ उन्हीं लोगों के अकाउंट में है, जो ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान कर रहे हैं, यानि की सब्सक्रिप्शन फीस दे रहे हैं।
Recommended Video
ब्लू टिक के लिए देनी होगी इतनी फीस
अब अगर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए मासिक चार्ज देना पड़ेगा। जिसकी लागत वेब के माध्यम से प्रति माह 8 अमरीकी डालर और आईओएस और एंड्रॉइड पर इन-ऐप भुगतान के माध्यम से 11 अमरीकी डालर प्रति माह है। भारत में ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन 650 रुपये से शुरू होता है। मोबाइल यूजर्स के लिए यह 900 रुपये प्रति महीना है।
दुनियाभर के मशहूर हस्तियों की वैरिफिकेशन गायब
क्रिकेटर विराट कोहली, धोनी, रोहित शर्मा भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने एलोन मस्क द्वारा गुरुवार को ट्विटर पर बदलावों को सामने लाने के बाद अपना ब्लू टिक स्टेटस खो दिया। अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां किम कार्दशियन, जस्टिन बीबर, जॉन स्टीवर्ट और बेन स्टिलर उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने अपना ब्लू टिक भी खो दिया।


Click it and Unblock the Notifications











