सलमान खान से अक्षय कुमार तक, बॉलीवुड के इन सितारों ने सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि!

बीते दिन एक ऐसी खबर आई जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। खबर थी कि तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लगातार लोग पोस्ट कर रहे थे और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे थे।

इस दुर्घटना की बात करें इसमें 14 लोग सवार थे, लेकिन सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुन सिंह ही जीवित बच सके। इस घटना के बाद सभी राजनेताओं समेत बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के ट्वीट्स भी लगातार सामने आए हैं। इस लिस्ट में मेगास्टार सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार, अजय देवगन, विवेक ओबरॉय और तमन्ना भाटिया जैसे तमाम सितारे शामिल हैं।

salman khan, akshay kumar, ajay devgn, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन

सोशल मीडिया पर जनरल बिपिन रावत का नाम ट्रेंड कर रहा था और खुद पीएम मोदी ने भी इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की थी। आइए देखते हैं बॉलीवुड के सितारों ने कैसे दुख व्यक्त किया है..

सलमान खान

सलमान खान

सलमान खान ने लिखा है..उस दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत को उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया। मेरी संवेदनाएं मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं...

अनुपम खेर

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने लिखा..CDS #GenBipinRawat, उनकी धर्मपत्नी एवं 11 और फ़ौजी ऑफ़िसर्स के निधन का सुनकर अत्यंत दुख हुआ।#जनरलरावत से मिलने का सौभाग्य कई बार मिला।उनके व्यक्तित्व में ग़ज़ब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था।उनसे हाथ मिलाकर दिल और ज़ुबान से ख़ुदबख़ुद "जय हिन्द" निकलता था! #जयहिन्द

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय ने लिखा..जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। महोदय, मातृभूमि की 4 दशकों की निस्वार्थ सेवा के लिए हम आपको सलाम करते हैं। मैं भारत के सबसे बेहतरीन सैनिकों में से एक के खोने के शोक में हमारे देश के साथ हूं। #ओमशांति

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने लिखा..जनरल रावत और हमारे सशस्त्र बलों के जवानों के दुखद निधन पर अत्यंत दुख और पीड़ा। परिवारों के लिए प्रार्थना और गहरी संवेदना। ओम शांति ..

अजय देवगन

अजय देवगन

अजय देवगन ने लिखा..जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और भारतीय सशस्त्र बलों के उनके सैनिकों के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना..

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने लिखा..सीडीएस जनरल #बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और 11 सेना के जवानों की दुखद मौत के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X