'तूफान' टीजर- सलमान, शाहरुख से लेकर ऋतिक, प्रियंका ने की फरहान अख्तर के फ़िल्म की तारीफ
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने बीते दिन अपनी आगामी हिंदी स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म 'तूफ़ान' का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। फ़िल्म का प्रीमियर 21 मई, 2021 में विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा। फिल्म के टीजर से फरहान के बॉक्सर लुक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है और वो खूब वाहवाही बटोर रहे हैं।
Recommended Video
शाहरुख खान, सलमान खान, अनुष्का शर्मा, महेश बाबू, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, सिद्धांत चतुर्वेदी, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा समेत कई कलाकारों ने इस टीजर के लिए फरहान की तारीफ की है।

जहां ऋतिक रोशन "फर्स्ट डे, फर्स्ट मिनट के लिए साइन अप" कर रहे हैं, वहीं कैटरीना कैफ लिखती हैं, "लुक्स insane".. सलमान खान ने ट्विट करते हुए लिखा, "बधाई हो फरहान, टीज़र अच्छा लग रहा है ..."

शाहरुख खान
दूसरी तरफ, शाहरुख खान ने लिखा, "वाह! तुम्हारे द्वारा काम में डाले जाने वाले प्रयास से हमेशा प्रेरित महसूस होता है। किनारे ही से तूफ़ान का तमाशा देखने वाले, किनारे से कभी अंदाज़ा-ए-तूफ़ान नहीं होता..- आजाद। तूफ़ान में गोता लगाने के लिए तैयार हैं। इस अद्भुत फ़िल्म के लिए टीम को शुभकामनाएं। लव।"

पॉजिटिव प्रतिक्रिया
दर्शकों द्वारा भी टीज़र को बेहद पसंद किया जा रहा है और किरदार के लिए अभिनेता का ट्रांसफॉर्मेशन प्रशंसा का पात्र बना हुआ है। तूफ़ान का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। फिल्म के निर्देशक हैं राकेश ओमप्रकाश मेहरा।

बनेंगे मुक्केबाज
इस फिल्म में फरहान अख्तर डोंगरी से एक गुंडे की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज बनने का सफ़र तय करते है और उनके साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर और हुसैन दलाल नज़र आएंगे।

बढ़ चुकी हैं उम्मीदें
खास बात है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फ़रहान के साथ इससे पहले भाग मिल्खा भाग जैसी सफल और बेहतरीन फ़िल्म बनायी थी। लिहाजा, इस फिल्म से भी उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। इस फिल्म के लिए फरहान ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने 15 किलो तक वजन भी बढ़ाया है।


Click it and Unblock the Notifications











