डेरा सच्चा सौदा वाले बाबा बने हीरो, साऊथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ बना रहे हैं फिल्म
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। ड्रग्स ना लेना रे.... ड्रग्स ना लेना... वरना पड़ जाएगा लेने का देना। अलग-अलग तरीकों से नशा के खिलाफ अभियान चलाने वाले तथाकथित आध्यात्मिक संगठन 'डेरा सच्चा सौदा' चीफ गुरुमीत राम रहीम इन दिनों शूटिंग में व्यस्त हैं। जी हां रूप बदलने में माहिर गुरमीत राम रहीम अब एक्टर बनने जा रहे हैं और हिंदी मूवी से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में राम रहीम खुद लीड रोल में है। हालांकि फिल्म का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है मगर सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक आध्यात्मिक और मनोरंजन सामग्री वाली यह फिल्म जनवरी में रिलीज हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" जैसे कई हिंदी सीरियलों को डायरेक्ट कर चुके जीतू अरोड़ा इस मूवी को डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि मूवी के कुछ हिस्सों को सिंह ने भी डायरेक्ट किया है। मूवी के अंत में एक सोशल मैसेज भी होगा और इसमें डेरा द्वारा शुरू की गई सामाजिक पहलों के बारे में भी दिखाया जाएगा। मूवी के माध्यम से डेरा अपनी पहुंच इंटरनेशनल दर्शकों तक बनाने की कोशिश करेगा। मूवी को कई भाषओं में डब किया जाएगा और देशभर के थियटरों में रीलिज किया जाएगा। इंटरनेशनल दर्शकों के लिए इसे अंग्रेजी में भी डब किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











