कियारा आडवाणी से लेकर ऐश्वर्या राय तक, इन एक्ट्रेस के पास है लाखों का मंगलसूत्र

7 फरवरी को शादी के बाद जब कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की पहली तस्वीरें सामने आयी, उस समय कियारा के ब्राइडल लुक में हर एक डिटेल पर लोगों का ध्यान गया। कियारा का मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ब्राइडल लहंगा, मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई हीरे और एमरल्ड ज्वेलरी, लाल फुलों से सजा हेयर बन से लेकर सब कुछ लोगों ने नोटिस किया। लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षण कियारा आडवाणी की सोने के मंगलसूत्र ने खींचा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी पर कियारा आडवाणी को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सेलेब डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ मंगलसूत्र पहनाया है, जिसकी कीमत लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपयों में है।
आइए बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं, जिनके पास हैं लाखों रुपयों का मंगलसूत्र :

कियारा आडवाणी :
बॉलीवुड के एक्ट्रेसेस की मंगलसूत्रों के बारे में जानने की जर्नी की शुरुआत हम न्यूली वेड कियारा आडवाणी से ही करते हैं। सिर्फ शादी के बाद की पहली तस्वीरों में ही नहीं, दिल्ली में अपने ससुराल के बाहर भी जब पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का हाथ थामकर सुर्ख लाल रंग की सलवार कमीज के साथ दुपट्टा ओढ़कर और मांग में सिन्दुर भरकर कियारा आडवाणी पहुंची तो लोगों की नजरें बरबस उनके मंगलसूत्र पर ही टीक गयी थी। सोने के बॉल और काले रंग के बिड्स से सजे इस मंगलसूत्र के पेंडेंट में में हीरा जड़ा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सिद्धार्थ ने अपनी नयी-नवेली दुल्हन कियारा को 2 करोड़ रुपये का मंगलसूत्र पहनाया था।

कैटरीना कैफ :
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को भी उनकी शादी पर काफी एक्सपेंसिव मंगलसूत्र मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि विकी कौशल ने कैटरीना कैफ को शादी पर जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत 7 लाख रुपये है।

दीपिका पादुकोण :
शादी के बाद 'पठान' की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र भी काफी चर्चा में रहा था। बताया जाता है कि रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका को करीब 20 लाख का मंगलसूत्र पहनाया था। दीपिका के मंगलसूत्र में भी काले रंग के बिड्स का इस्तेमाल किया गया था। इस मंगलसूत्र के बीच में एक डायमंड पेंडेंट था।

प्रियंका चोपड़ा :
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने जब अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी की तो उनके ब्राइडल लुक पर पूरी दुनिया की नजरें टिक गयी थी। प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ-साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार भी शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा को उनकी शादी पर पति निक जोनस ने 52 लाख रुपये का मंगलसूत्र पहनाया था।

अनुष्का शर्मा :
विराट कोहली से शादी के समय अनुष्का शर्मा ने काफी एक्सपेंसिव मंगलसूत्र पहना था। पारंपरिक लुक वाले इस मंगलसूत्र में काले बिड्स और सोने के बॉल लगे हुए थे। मंगलसूत्र के बीच में हीरे का पेंटेंड था, जिसमें फुल बना हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मंगलसूत्र की कीमत 52 लाख रुपये है।

आलिया भट्ट :
पिछले साल आलिया भट्ट ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के को-स्टार रणबीर कपूर से शादी कर ली थी। शादी में आलिया भट्ट का ब्राइडल लुक और ज्वेलरी लोगों को काफी पसंद आया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को शादी में 40-50 लाख रुपये का मंगलसूत्र पहनाया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन :
ऐश्वर्या राय जब बच्चन परिवार की बहू बनी तो उस महफिल की बात की कुछ और थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को बॉलीवुड की सबसे एक्सपेंसिव शादियों में से एक मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को 45 लाख रुपये का मंगलसूत्र पहनाया था। इस मंगलसूत्र में ब्लैक बीड्स के साथ नेकपीस बना हुआ था जिसके पेंडेंट में डायमंड जड़े हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications