Femina Awards 2023: कार्तिक-आयुष्मान से लेकर कैटरीना-जान्हवी का दिखा जलवा, रेड कार्पेट पर जगमगाए सितारे

मंगलवार रात को 'नाइका फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2023' का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुंबई में ही किया गया जिसमें कई स्टार्स ने रेड कार्पेट पर अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया। फेमिना अवार्ड का आयोजन हर साल होता है और इस साल भी कई सितारों ने इस अवार्ड शो में पहुंचकर अवार्ड शो की शोभा बढ़ाई। अब स्टार्स की रेड कार्पेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इस अवार्ड शो में विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, कैटरीना कैफ, जान्हवी कपूर, कृति सेनन, कियारा आडवाणी समेत कई स्टार पहुंचे। हर किसी की खूबसूरती और ग्लैमरस अवतार देखने लायक था। वहीं, आयुष्मान खुराना ने इस बार रेड कार्पेट के लिए काफी अलग लुक अपनाया था।
आप भी फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स की रेड कार्पेट तस्वीरें देखते रह जाएंगे। डालें आगे की स्लाइड्स पर एक नजर-

कैटरीना-कियारा का जलवा
कैटरीना कैफ और कियारा आडवाणी इस अवार्ड शो में छा गईं। कैटरीना कैफ ने गोल्डन कलर का हाई स्लिट शिमरी गाउन पहना था। इस लुक में कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, कियारा आडवाणी ने ब्लैक गाउन में अपना स्टाइलिश अवतार दिखाया। कियारा आडवाणी इस लुक में रेड कार्पेट पर छा गईं।

जान्हवी कपूर ने बरपाया कहर
फेमिना ब्यूटी अवार्ड में जान्हवी कपूर नियॉन कलर की गाउन में पहुंची थी। इस दौरान वो बन और ग्लॉसी मेकअप के साथ अपने कर्वी फिगर को भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। जान्हवी कपूर इस लुक में काफी सेक्सी और ग्लैमरस लग रही थीं।

कृति सेनन का सेक्सी अवतार
कृति सेनन फेमिना ब्यूटी अवार्ड के रेड कार्पेट पर सफेद गाउन में नजर आईं। इस हाई थाई स्लिट गाउन में कृति सेनन की जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। कृति सेनन के इस सेक्सी लुक को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है।

कार्तिक आर्यन ने लूटी महफिल
कार्तिक आर्यन रेड कार्पेट के सूट पहने थे। हमेशा की तरह कार्तिक आर्यन इस लुक में काफी डैशिंग और हैंडसम लगे।

विक्की-आयुष्मान का लुक
विक्की कौशल ने इस अवार्ड शो के लिए ब्लैक सूट कैरी किया था। साथ ही रेड कार्पेट पर वो ब्लैक सनग्लास में स्पॉट किए गए। वहीं, आयुष्मान खुराना ने सिल्वर कोट और ब्लैक पैंट के साथ मैचिंग टाई में सबसे स्टाइलिश लग रहे थे।

लेडी इन ब्लैक
मशहूर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने भी इस अवार्ड शो में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हाई स्लिक ब्लैक शिमरी गाउन पहना था। तेजस्वी प्रकाश ने इस लुक में रेड कार्पेट पर कहर बरपाती नजर आईं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

सारा की नजाकत
सारा अली खान ने फेमिना अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर नजाकत के साथ ग्लैमर का तड़का लगाया। रेड कार्पेट पर सारा अली खान ग्लैमरस अवतार में नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











