हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक छाया रीमेक का जादू
मुंबई। आजकल हॉलीवुड हो या बॉलीवुड हर एक फिल्म इंडस्ट्री में रीमेक की आंधी सी आई हुई है। जैसे ही कोई फिल्म हिट होती है तुरंत ही उसके रीमेक की खबर आ जाती है। हर लोकप्रिय फिल्म का रीमेक बन रहा है और दर्शक भी पंसद कर रहे हैं रीमेक फिल्मों को। बोलीवुड में देवदास, अग्निपथ, डान, जंजीर आदि अनेकों फिल्मे ऐसी हैं जिनकी मूल व रिमेक दोनों ही फ़िल्में हिट हुई हैं।
इसी तरह होलीवुड में भी अब तक अनेकों रीमेक फ़िल्में बन चुकी हैं। जिनमें ''स्पाईडरमैन" तो है ही इसके अलावा और भी कई फ़िल्में हैं जिनमें द ग्रेट ट्रेन रोबरी, ओसिन्स इलेवन आदि हैं। यहाँ हम बात कर रहे हैं होलीवुड की जल्दी ही रिलीज़ होने वाली सोनी पिक्चर्स की फिल्म "टोटल रीकॉल" की। सन 1990 में बनी लोकप्रिय फिल्म "टोटल रीकॉल" जिसकी रीमेक फिल्म "टोटल रीकॉल" 3अगस्त को सारे विश्व में एक साथ रिलीज़ होने वाली है। दोनो ही फ़िल्में लेखक फिलिप के डिक की लघु कहानी "वी केन रिमेम्बर इट फॉर यू होलसेल" पर आधारित हैं।

1990 की फिल्म "टोटल रीकॉल" में लोकप्रिय अभिनेता अर्नोल्ड शेवार्जेनगर मुख्य भूमिका में थे उनके साथ दो नायिकाए थी शेरोन स्टोन और रशेल टीकोटिन। फिल्म के निर्देशक थे पॉल वेर्होएवेन।
सोनी पिक्चर्स की इस फिल्म "टोटल रीकॉल" में मुख्य भूमिकाओं में हैं कॉलिन फेरल, केट बेक्किंसले और जेसिका बियल। फिल्म के निर्माता हैं टोबी जफे और निर्देशक हैं लेन वाइसमेन।
1990 में बनी फिल्म "टोटल रीकॉल" को दर्शकों ने बहुत पंसद किया था। थ्रिलर साइंस फिक्शन इस फिल्म को विजुवल इफेक्ट्स के लिए स्पेशल एकेडेमी अवार्ड भी मिला था।
क्या 3 अगस्त को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म को दर्शक पसंद करेगे ? क्या थ्रिलर साइंस फिक्शन फिल्म "टोटल रीकॉल" भी पिछली फिल्म का इतिहास दोहरा पाएगी ? क्या रीमेक का खुमार दर्शकों पर छाया रहेगा ?


Click it and Unblock the Notifications