4 बहुप्रतीक्षित बिग बजट फिल्मों के लिए यशराज फिल्म्स और अमेज़न प्राइम वीडियो की साझेदारी, जानें DETAILS
प्राइम वीडियो इंडिया ने आज भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के साथ एक विशेष लाइसेंसिंग सौदे की घोषणा की है। इस सौदे के हिस्से के रूप में, प्राइम वीडियो के पास यशराज फिल्म्स बैनर के तहत बनी चार बड़ी बहुप्रतीक्षित टाइटल्स के लिए विशेष वैश्विक स्ट्रीमिंग अधिकार होंगे।
ये चारों फिल्में 2021 और 2022 में रिलीज होने वाली हैं। सभी के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। गौरतलब है कि अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा इन फिल्मों को उनके थिएट्रिकल रिलीज के ठीक चार सप्ताह बाद स्ट्रीम किया जाएगा।

हाई-ऑक्टेन कंटेंट स्लेट में सभी शैलियों की फिल्में शामिल हैं- जिसमें सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और खूबसूरत नवोदित शरवरी अभिनीत बंटी और बबली 2; रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की मेगा-एक्शन एंटरटेनर शमशेरा; अक्षय कुमार, संजय दत्त, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद अभिनीत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक एक्शन फ़िल्म पृथ्वीराज और रणवीर सिंह की बिग टिकट फैमिली एंटरटेनर जयेशभाई जोरदार जो एक सामाजिक संदेश पर आधारित है, यह सब फिल्में शामिल हैं।

वीडियो प्राइम पर बहुप्रतीक्षित फिल्में
प्राइम वीडियो इंडिया के कंट्री हेड गौरव गांधी कहते हैं, "प्राइम वीडियो में, हम अपने ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा और सबसे अच्छा मनोरंजन लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और यशराज फिल्म्स के साथ यह साझेदारी उस प्रतिबद्धता का सही प्रदर्शन है। पिछले चार वर्षों में, हम दर्शकों को उनके घरों के आराम से और उनकी पसंदीदा स्क्रीन पर मनोरंजन करने के लिए लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में ला रहे हैं। थियेटर में रिलीज होने के चार सप्ताह बाद वैश्विक डिजिटल प्रीमियर न केवल हमारे प्राइम मेंबर्स को खुश करेगा, बल्कि भारत और दुनिया भर में इन बहुप्रतीक्षित फिल्मों के लिए पहुंच और देखने के आधार को बढ़ाने में भी मदद करेगा। यशराज फिल्म्स को दर्शकों को कुछ बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए जाना जाता है और हम इन फिल्मों के लिए उनके साथ साझेदारी करके बेहद रोमांचित हैं।"

प्राइम वीडियो और यशराज फिल्म्स का संबंध
यह सौदा प्राइम वीडियो और यशराज फिल्म्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे और लगातार बढ़ते संबंधों को और मजबूत बना देगा, जिसमें पूर्व में पहले से ही कुछ वाईआरएफ क्लासिक्स शामिल हैं- जिनमें डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, सिलसिला, चांदनी, दिल तो पागल है और बहुत अधिक शामिल है। और हाल ही में, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, वॉर, मर्दानी, और अन्य जैसे शीर्षकों के दुनिया भर में डिजिटल प्रीमियर को दर्शकों से बहुत सराहना और प्यार मिला है।

उत्साहित हैं निर्माता
यशराज फिल्म्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अक्षय विधानी ने कहा: "प्राइम वीडियो में, हमें एक ऐसा साथी मिला है, जो न केवल आकर्षक सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के हमारे दृष्टिकोण को साझा करता है, बल्कि इंडियन एनेटरटेंमेंट इकोसिस्टम से सर्वश्रेष्ठ कहानियों को ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन भी प्रदान करता है। हम प्राइम वीडियो के साथ इस विशेष स्ट्रीमिंग डील पर हस्ताक्षर करने के लिए उत्साहित हैं, जो हमारे आगामी टाइटल्स को भौगोलिक क्षेत्रों से परे यात्रा करने में सक्षम बनाएगा और प्राइम वीडियो की शानदार कंटेंट लाइब्रेरी में और मूल्य जोड़ देगा।"

रिलीज डेट
बंटी और बबली 2- नवंबर 19, 2021
पृथ्वीराज- जनवरी 21, 2022
जयेशभाई जोरदार- फरवरी 25, 2022
शमशेरा- मार्च 18, 2022


Click it and Unblock the Notifications











