'अ थर्सडे' से लेकर OMG 2 तक, 4 फिल्मों के साथ यामी गौतम के लिए शानदार होने वाला है 2022!
साल 2022 में यामी गौतम के पास बिल्कुल अलग अलग तरह के फिल्मों की एक रोमांचक लाइन-अप है। एक दिलचस्प मनोवैज्ञानिक थ्रिलर से लेकर सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों पर आवाज उठाने तक - यामी अपनी भूमिकाओं के साथ फैंस को सरप्राइज करने वाली हैं।
यामी गौतम के कैलेंडर को देखकर कोई भी बता सकता है कि एक्ट्रेस के लिए यह साल काफी शानदार होने वाला है। फिल्म "अ थर्सडे" एक किंडरगार्टन शिक्षक की कहानी है, जो बच्चों को बंधक बना लेता है, इस फिल्म में यामी दर्शकों के सामने कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठाएगीं। दूसरी फिल्म LOST मीडिया अखंडता पर बनी है, फिल्म 'दसवी' शिक्षा प्रणाली पर चर्चा करेगी। तो वहीं, OMG 2 एक सामाजिक ड्रामा है।

यामी से जुड़े सूत्र की मानें तो अभिनेत्री अब विचारोत्तेजक फिल्में करना पसंद कर रही हैं। उनके पास फिलहाल कई तरह के किरदार हैं, और वह निश्चित रूप से सभी को आश्चर्यचकित करने वाली हैं।
इस बीच, यामी गौतम दो फिल्मों की शूटिंग भी कर रही हैं, एक है दिनेश विजन और अमर कौशिक की अगली अनटाइटल फिल्म, जिसमें उनके साथ होंगे सनी कौशल। इसके अलावा एक अन्य फ़िल्म आरएसवीपी मूवीज के साथ भी कर रही हैं। यामी अपनी आगामी फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications