56 बार करियर डूबा... लेकिन एक्टर ने नहीं मानी हार! बॉलीवुड ने इस हैंडसम हंक को माना असली कमबैक किंग

56 फ्लॉप फिल्मों के बाद भी करियर को दोबारा खड़ा करने वाले इस एक्टर को आज इंडस्ट्री 'कमबैक किंग' कहकर पुकारती है। उन्होंने कभी शोहरत के लिए हंगामा नहीं किया, बल्कि अपने शांत स्वभाव और दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। चाहे कॉमेडी हो, इमोशनल कहानी हो या फिर गैंगस्टर ड्रामा, उनकी एक्टिंग हमेशा दर्शकों पर गहरा असर छोड़ती है। उनके कई डायलॉग आज भी सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं।
पंजाबी सिख परिवार में हुआ जन्म
3 दिसंबर 1970 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मे इस एक्टर की परवरिश एक पंजाबी सिख परिवार में हुई। बचपन उन्होंने लखनऊ और पंजाब में बिताया। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सपनों का शहर मुंबई पहुंचे, जहां से उनकी एक्टिंग जर्नी शुरू हुई।
1996 में गुलजार की डायरेक्टेड एक फिल्म से उन्हें पहला ब्रेक मिला। रोल भले छोटा था, पर स्क्रीन पर उनका इंपैक्ट इतना मजबूत था कि दर्शकों ने तुरंत नोटिस किया। इसी शुरुआत ने उन्हें बड़े प्रोडक्शन हाउस तक पहुंचाया।
'मोहब्बतें' से मिली पहचान
उनके करियर की असली सफलता तब मिली जब वह आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें में नजर आए। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी भी नवोदित कलाकार के लिए बड़ी बात थी। यह फिल्म सुपरहिट हुई और वह रातों-रात देशभर में पहचाने जाने लगे। आगे चलकर उन्होंने 'मेरे यार की शादी है', 'दिल है तुम्हारा', 'हासिल', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'ए वेडनेसडे जैसी कई उल्लेखनीय फिल्मों में काम किया।
जी हां, हम बात कर रहे हैं जिम्मी शेरगिल (जसजीत सिंह गिल) की। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका ताल्लुक मशहूर पेंटर अमृता शेर-गिल के परिवार से भी है, जिससे उनकी कला की जड़ें और मजबूत साबित होती हैं।
पंजाबी सिनेमा में रखा कदम
2005 में उन्होंने पंजाबी फिल्म 'यारां नाल बहारां' से पंजाबी सिनेमा में कदम रखा, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया और आज वह इंडस्ट्री के टॉप कलाकारों में गिने जाते हैं। जिम्मी शेरगिल ने 2001 में अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका पुरी से शादी की और उनका एक बेटा है- वीर।
एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनकी "अनूठी फिल्म पसंद" ही उनकी पहचान बन गई है। दर्शक अब उन्हें ऐसे कलाकार के रूप में देखते हैं जो हमेशा दमदार भूमिकाएं चुनता है। 2011 में Rediff.com ने भी उन्हें साल के बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में 7वां स्थान दिया था। वह ईज़ीपे और महिंद्रा वेरिटो जैसे ब्रांड्स का चेहरा रहे हैं और पंजाब प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर भी।


Click it and Unblock the Notifications











