शाहरूख और मैं दोस्त थे, हैं और हमेशा ही रहेंगे: जूही चावला
जूही ने खुलकर उन लोगों का विरोध किया जो कि उनके और शाहरूख खान की दोस्ती पर सवालिया निशान लगाते हैं। मालूम हो कि इन दिनों बॉलीवुड में एक चर्चा गर्म है कि शाहरूख और जूही की दोस्ती में दरार पड़ चुकी है। जिसके जवाब में जूही ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हो सकता है।
सलमान की प्रेमिका बनना चाहती हैं शाहरूख कि कि.कि किरन..
शाहरूख और मैं दोस्त थे, हैं और हमेशा ही रहेंगे। हां इन दिनों हम लोग अपने-अपने काम में जरूर व्यस्त हो गये हैं जिसकी वजह से हम मिल नहीं पाते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे बीच में कुछ दिक्कत है। कुछ लोग फालतू की अफवाहें फैला रहे हैं।
जूही ने कहा कि अगर आज भी मैं किसी भी काम के लिए अगर शाहरूख को आधी रात में फोन करूं तो वह सबकुछ छोड़कर मेरे पास दौड़ा चला आयेगा।लेकिन मैं जानती हूं कि वह बहुत व्यस्त हैं तो ऐसे में उसे परेशान करना सही नहीं होगा। मैं और शाहरूख एक-दूसरे को समझते हैं इसलिए फालतू की बातों पर जवाब नहीं देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
