बॉलीवुड की तरफ से 'हैप्पी फ्रैंडशिप डे'

Friendship day
बैंगलोर। दोस्ती दुनिया का सबसे खूबसूरत और प्यार रिश्ता है। प्यार और दोस्ती दोनो ढाई अक्षरों से बने हैं और एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। बॉलीवुड की बात करें तो यहां दोस्त के कई मायने हैं और कई नाम भी। कई ऐसी जोड़ीयां हैं जिनकी दोस्ती आज भी बॉलीवुड की मतलबी दुनिया में कायम है। ट्विटर साइट के जरिये बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने फैन्स और दोस्तों को फ्रैंडशिप डे की बधाई दी है।

इन हस्तियों ने दोस्ती को लेकर अपनी अपनी राय भी जाहिर की है। सबसे पहले निर्देशक राम गोपाल वर्मा जो की विवादों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं ने ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्वीट्स के जरिये दोस्ती के बारे अपनी सोच बताई है। उन्होने लिखा है- "दोस्तों के साथ आपका गार्ड झुक जाता है और आप कमजोर हो जाते हैं, जबकि एक दुश्मन के साथ आप हमेशा केयरफुल और स्ट्रांग बने रहते हैं। इसलिए दोस्तों से ज्यादा दुश्मनों का होना अच्छा है।"

"जो दोस्त आपका दुश्मन बन जाए उससे ज्यादा खतरनाक कोई नहीं है क्योंकि वो आपके सारे राज जानते हैं।"

यानी कि राम गोपाल वर्मा जो की विवादों में रहना बहुत पसंद करते हैं उन्हें असलियत में दोस्ती करना पसंद नहीं। उनके ट्वीट्स से तो यही लगता है।

न्यूयार्क, जॉनी गद्दार, जेल और सात खून माफ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके एक्टर नील नितिन मुकेश ने अपने फैन्स को फ्रैंडशिप डे की बधाई देते हुए ट्वीट किया है "आप सभी को मेरी तरफ से फ्रैंडशिप डे कि बहुत बहुत शुभकामनाएं। "

अर्जुन रामपाल ने ट्वीट किया है- "मेरे प्यारे ट्वीटर दोस्तों, आप सभी को मेरी तरफ से फ्रैंडशिप डे पर ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। मुझे कुछ बहुत ही बेहतरीन दोस्त मिले हैं आज रात बहुत ही खास होने वाली है।"

'क्या सुपर कूल हैं हम' से सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे तुषार कपूर ने ट्वीट किया है - "ट्विटर पर मौजूद मेरे सभी दोस्तों को हैप्पी फ्रैंडशिप डे। "

अपनी सबसे यंग फिल्म 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' के प्रमोशन में व्यस्त निर्देशक करन जौहर ने फ्रैंडशिप डे की बधाई देते हुए लिखा है "आप सभी को हैप्पी फ्रैंडशिप डे। दोस्ती को बनाए रखना एक फुल टाईम जॉब है और हर कोई इस जॉब के लिए क्वालीफाईड नहीं है। आशा है कि आप होंगे।"

बॉलीवुड की हॉट और बिंदास एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने ट्वीट किया है "दोस्ती एक बेस्ट रिलेशनशिप है जिसमें आप कभी जज नहीं किये जाते। मुझे बहुत अच्छे और सच्चे दोस्त मिले हैं।"

आयशा टाकिया ने लिखा है "आप सभी को हैप्पी फ्रैंडशिप डे। ढ़ेर सारा प्यार।"

नेहा धूपिया ने लिखा है- "आप सभी को फ्रैंडशिप डे पर ढ़ेर सारी बधाईयां। मैं अपने दोस्तों से बहुत प्यार करती हूं। सच में।"

और आखिरी में अपने न्यूडिटी के चलते लाईमलाइट में आईं पूनम पांडे ने लिखा है "सच्चा दोस्त वही है जो तब आपके साथ चलता है जब पूरी दुनिया आपको छोड़ देती है। मेरी तरफ से बड़ा सा हग मेरे दोस्तों के लिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X