Matthew Perry- बाथटब में मिली 'फ्रेंड्स' एक्टर मैथ्यू पेरी की लाश, इस उम्र में ही दुनिया को अलविदा

matthew perry, friends

Friends Actor Matthew Perry Died- अमेरिका का मशहूर शो "फ्रेंड्स" जो कि हर जगह पर काफी पसंद किया गया था उसके स्टारकास्ट एक अभिनेता का निधन हो गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता मैथ्यू पेरी की जो शनिवार को अपने लॉस एंजिल्स वाले घर में एक हॉट टब में मृत पाए गए।

वह 54 साल के थे। सामने आई ताजा जानकारी से पता चला है कि उनकी मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लॉस एंजिल्स पुलिस इस मौत की जांच कर रही हैं। उनके इस आकस्मिक निधन से उनके फैंस सदमें में है और लोगों को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है।

सीरियल में उनका काम काफी शानदार था और भारत में भी लोगों ने इसको काफी पसंद किया था। मैथ्यू पेरी.. जॉन बेनेट पेरी और कनाडाई प्रधान मंत्री पियरे ट्रूडो के प्रेस सचिव रहे सुजैन मैरी लैंगफोर्ड के बेटे हैं।

उनका जन्म 1969 में हुआ था और जब पेरी 1 वर्ष के थे तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे और उनका पालन-पोषण मॉन्ट्रियल और लॉस एंजिल्स के बीच हुआ था। अभिनय करियर की बात करें तो उन्होने इसकी शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की था।

"चार्ल्स इन चार्ज" और "बेवर्ली हिल्स 90210" में उनके द्वारा गेस्ट की भूमिका निभाई गई थी। 1980 और 1990 के दशक की शुरुआत में फिल्म "ए नाइट इन द लाइफ ऑफ जिमी रियरडन" में रिवर फीनिक्स के साथ अभिनय किया।

फिलहाल वो हमारे बीच नहीं रहे और उनकी मौत एक राज अभी भी बनी हुई है। देखने वाली बात होगी कि पुलिस छानबीन करके किस नतीजे पर पहुंचती है। हालांकि पूरा मामला पोस्टमार्टम के बाद क्लियर हो जाएगा।

More from Filmibeat

Read more about: matthew perry friends
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X