कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर फ्रीडा के जलवे, लोग हैरान
फ्रीडा पिंटो और ऐश ने मिलकर लॉरियॉल पेरिस के शूट के दौरान काफी अच्छा वक्त बिताया और उसके बाद अपने फैंस के साथ उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐश के साथ शूट करके बहुत अच्छा लगा। ऐश ने भी मीडिया के सामने कहा कि ये फ्रीडा से मेरी पहली मुलाकात थी। हम सभी एक दूसरे से काफी अलग हैं लेकिन हम सभी ही बेहतरीन हैं। ऐश और फ्रीडा ने घंटों बैठकर एक दूसरे से बातें की। यहां तक कि ऐश ने अपनी बेटी आराध्या के बारे में भी फ्रीडा से बातें कीं।
अगले ही दिन यानी 18 की शाम को फ्रीडा कांस के रेड कार्पेट पर नज़र आईं उन्हें देख सभी हैरान थे। वो एक हॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक और उसी अंदाज में रेड कार्पेट पर नज़र आई। अब 20 व 21 मई को ऐश्वर्या राय बच्चन कांस के रेड कार्पेट पर चलेंगी और उन्हें देखने को भी हर कोई बेताब है। वैसे तो लॉरियॉल पेरिस की टीम का कहना है कि इस साल भले ही ऐश थोड़ा लेट हो गयी हैं लेकिन इस साल भी वो अपनी खूबसूरती से रेड कार्पेट पर लोगों को स्तब्ध कर देंगी।
दो बस एक दिन का और इंतजार और उसके बाद ऐश को देखने के लिए इंतजार कर रहे लोगों की ये मुराद भी पूरी हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












