रूपहले पर्दे पर आज डर्टी पिक्चर

फिल्म का प्रमोशन भी जबरदस्त किया गया है। फिल्म में विद्या बालन के अलावा इमरान हाशमी, तुषार कपूर और नासिरूद्दीन शाह ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। और निर्देशक मिलन लुथारिया हैं।
फिल्म के प्रदर्शन से पहले एकता कपूर ने ख्वाजा साहब के दरबार में हाजरी लगायी है। इस बार ख्वाजा साहब के दर पर वह अकेले नहीं गयी थीं। इस बार उनके साथ उनकी फिल्म के हीरो इमरान हाशमी भी थे।
इस फिल्म का उलाला सांग पहले ही काफी हिट हो चुका है। देखना दिलचस्प होगा कि विद्या का बोल्ड अंदाज कितने लोगों को टिकट खिड़की तक खींच कर लेकर आता है। वैसे ए कार्ड प्राप्त इस फिल्म का युवागण बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











